नौगांव -स्थानीय सरस्वती ज्ञान मंदिर माध्यमिक विद्यालय नौगांव में आज अखिल भारतीय सर्व धर्म मानव संगठन के प्रांतीय संयोजक संतोष गंगेले ने आनंद उत्सव समारोह का आयोजन कर सैकड़ो बच्चो को हंसी और उत्साह के बीच सरकार की नई नीति के तहत शिक्षा के साथ साथ मनोवल बढ़ाने ,स्वास्थ्य ,स्वच्छता ,समरसता के साथ सामाजिक कार्यो में भारतीय संस्कृति के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित कर कुमारी रीना राजपूत ,निधि अहिरवार ,प्रिंयका सोनी ,नंदनी सेनी ,रोहणी पाठक ,उर्वशी , प्रिंयका राजपूत , सौभाग्य सिंह ,बेटियो का पुष्प माला ,साहित्य देकर सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख्य श्री गणेश प्रसाद रावत जी ने अखिल भारतीय सर्व धर्म मानव संगठन के प्रांतीय संयोजक संतोष गंगेले के निःस्वार्थ भाव से शिक्षण संस्थाओ में सामाजिक कार्यो की सराहना की साथ ही उनके परोपकारी कार्यो की भूरी -भूरी सराहना की।