मनाया गया २३७वां स्थापना दिवस भारत के पहले समाचार पत्र बंगाल गजट का

13आगरा २९ जनवरी
भारत में प्रथम समाचार पत्र बंगाल गजट की स्थापना का २३७वां वर्ष आज गोवेर्धन होटल पर मनाया गया.
हिकीज डे पर आयोजित संगोष्ठी “आज का मीडिया: सोशल मीडिया की भूमिका ” वक्ताओं ने कहा की भारतीय मीडिया सशक्त और स्वतंत्र रूप से अपनी भूमिका निभा रहा है।
आज आम आदमी भी पत्रकार, प्रकाशक और संपादक की हैसियत से सोशल मीडिया पर अपना स्पेस निर्धारित कर रहा है और “ओपिनियन जनमत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ नेविल स्मिथ ने की. मुख्या अतिथि डॉ NK घोष, डॉ SP सिंह, डॉ संजय मिश्र, डॉ चन्दा सिंह, डॉ रंजन मेहरोत्रा, श्री निहाल सिंह जैन सी ऐ रहे, कोआर्डिनेट ब्रज खंडेलवाल ने किया।
शीलेश शर्मा अधिवक्ता ने जेम्स ऑगस्टस हिकी के कार्यकाल और योगदान पर प्रकाश डाला। विकास शर्मा ने सोशल मीडिया के प्रभाव पर पेपर पढ़ा, देवेश गौतम ने रेडियो और अवधेश कुमार ने सिनेमा की भूमिका पर चर्चा की.
ब्रज खंडेलवाल ने सोशल मीडिया जो अब एक वैकल्पिक मीडिया के तौर पर स्थापित हो चूका है को एक संतुलित करने वाले हथियार के रूप में चिन्हित किया। “आज ख़बरों और विचारों पर नियंत्रण करना आसान नहीं है जिससे आम आदमी की स्वतंत्रता सुनिश्चित हुई है। ”
डॉ संजय मिश्र ने सोशल मीडिया के माध्यम से नए साहित्य सृजन में विकृतियां के प्रति आगाह किया।
गोष्ठी में केंद्रीय हिंदी संसथान के पत्रकारिता व् जन संचार विभाग से जुड़े छात्र छात्राओं ने भाग लिया। ऍफ़ एम् रेडियो आप की आवाज़ के संजीव सिंह और सीनियर पत्रकार ऋषि दिक्षित ने भी मीडिया के बारे में अपने विचार रखे।
सर्वश्री जगह प्रसाद, कुलदीप कुमार, हुतेंद्र पाल सिंह, देवेश भरद्वाज, मीनू वर्मा, सुनीता दिवाकर, नेहा पाल, लक्ष्मि नारायण, प्रशांत पचौरी, रजनीश वर्मा, पूनम पाठक आदि उपस्थित रहे

ब्रज खंडेलवाल ७८९५८५२७५०

error: Content is protected !!