बाबा साहब की 125वीं जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन

vidisha samacharविदिशा दिनांक 13 अपै्रल 2017 – भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न दलितों के मसीहा डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब की 125 जयंती समरसतापूर्वक मनाई जाएगी। जिसमें सभी के चहेते अम्बेडकर साहब की जयंती पर विभिन्न संगठनों द्वारा 14 अपै्रल 2017 को 125वीं जयंती मनाएंगे।
जैसा कि सभी को ज्ञात है कि देशभर में बाबा साहब की जयंती पर अनेक संगठन उन्हें स्मरण करेंगे। इसी तारतम्य में नगर विदिशा में भी मानव सेवा न्यास पर निःशक्तजनों को भोजन एवं मिष्ठान वितरण किया जाएगा। नगर में कई जगह सभा गोष्ठी एवं रैली निकाली जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए युवा कोली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक शाक्य ने बताया कि अजाक्स एवं श्रमिक संघ डॉ अम्बेडकर यूथ मूमेन्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कांग्रेस डॉ मेहताब सिंह यादव जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा भगवान दास अहिरवार, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री दीपक तिवारी, अध्यक्ष संत रविदास सेवा ट्रस्ट एड अरूण वर्मा, राधेश्याम अहिरवार, शंकर बौद्व, बीके मंसूरी, रघुवीर चौहान, सुश्री प्रियंक किरार, मूलचंद कबीरपंथी, खुमानदास, विनोद हैदरगढ़ी, विक्रम पेन्टर, पन्नालाल पंथी, रामलाल पंथी आदि शामिल होंगे। उक्त जानकारी आदर्श सर्व कोरी/कोली समाज युवा प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक शाक्य ने दी।

अभिषेक शाक्य

प्रदेश अध्यक्ष युवा
कोरी/कोली समाज
विदिशा

error: Content is protected !!