मनोज अलीगढ़ी ने जेल में कैदियों को बांटी खेल सामग्री

_DSC0061अलीगढ़। जिला जेल में कैदियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए उन्हें खेल सामग्री का वितरण जेल अधीक्षक आलोक सिंह के निर्देशन में फोटो जर्नलिस्ट मनोज अलीगढ़ी द्वारा किया गया। खेल सामग्री की किट पाकर कैदियों के चेहरे खिल उठे।
जिला कारागार में बंद कैदियों की सुध फोटो जर्नलिस्ट मनोज अलीगढ़ी ने ली है। कैदियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए उन्होंने खेल सामग्री जुटाई और जेल अधीक्षक आलोक सिंह के साथ कैदियों को किट का वितरण किया। किट में बाॅलीबाॅल, बैट-बाॅल और विकेट दिये। जेल सुपरिटेंडेंट आलोक सिंह ने किट वितरण के लिए मनोज अलीगढ़ी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बंदियों को जो खेल सामग्री वितरित की गई है, उससे यहां के खेल में रूचि रखने वाले बंदियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल सकेगा। वहीं मनोज अलीगढ़ी ने कहा कि खेल सामग्री के बंदियों का स्वस्थ मनोरंजन हो सकेगा और उन्हें बाहरी दुनिया की कमी नहीं खलेगी। साथ ही वे खेल के क्षेत्र में भी निपुण हो सकेंगे।
इस मौके पर डिप्टी जेलर अनिल कुमार, डिप्टी जेलर संजय शाही, विकास यादव, विनीत ठाकुर, रितिक वर्मा, चेतन राना, गौरव सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!