बिहार : छत पर सोती हुई दो बहनों पर फेंका तेजाब

पटना: बिहार की राजधानी पटना के पास मनेर में दो बहनों पर उनके घर में एसिड से हमला किया गया है। दोनों लड़कियों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बड़ी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि छोटी बहन को डॉक्टर फिलहाल खतरे से बाहर बता रहे हैं। यह हमला तब हुआ जब दोनों बहनें अपने घर की छत पर सो रही थीं।

बताया जा रहा है कि कुछ युवक उनके घर में घुस आए थे और दोनों लड़कियों पर तेजाब फेंककर फरार हो गए। घायल लड़कियों ने अनिल कुमार और उसके साथियों पर इस घटना का शक जताया है। लड़कियों का कहना है कि पहले भी कई बार अनिल और उसके साथी उन्हें परेशान करते रहे हैं।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है हांलाकि अब तक पीड़ित परिवार की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

error: Content is protected !!