मुंबई में विदेशी छात्रा से रेप

मुंबई में रविवार रात घर में घुसकर विदेशी छात्रा से दुष्कर्म किया गया। छात्रा से दुष्कर्म करने के बाद बदमाश घर में लूटपाट कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बांद्रा में रहने वाली पीड़ित छात्रा के घर में देर रात बदमाश घुस आया। बदमाश ने छात्रा से दुष्कर्म किया और घर में पड़ा कीमत सामान लूट कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छात्रा की मदद से स्क्रेच बनाएगी। पुलिस छात्रा के बयान के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ भी करेगी।

error: Content is protected !!