मनोज अलीगढ़ी व उनके साथी एसएसपी राजेश पांडेय व उनकी धर्मपत्नी को यादगार फोटो भेंट करते हुए।अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के दरबार हाल में वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट मनोज अलीगढ़ी की फोटो प्रदर्शनी ‘राष्ट्र के प्रहरी’ का बुधवार को समापन हो गया। समापन के दिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मीनू पांडेय के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शनी की जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ के जवानों पर आधारित थीम ‘राष्ट्र के प्रहरी’ की सराहना करते हुए मनोज अलीगढ़ी की प्रशंसा की। एसएसपी राजेश पांडे ने कहा कि मनोज अलीगढ़ी जाने माने फोटो जर्नलिस्ट हैं, बहुत अच्छा प्रयास किया है, उनके हुनर को अलीगढ़ के लोग भी देखें, मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. आर किशन ने भी प्रदर्शनी मंे पहुंचकर जवानों की कार्यप्रणाली को समझा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में लगे फोटो बहुत प्रभावशाली एवं आकर्षक हैं, जो सजीव चित्रित हैं। इसी क्रम में आरएएफ के डिप्टी कमांडेंट राजीव आर भी प्रदर्शनी में पहुंचे और फोटो प्रदर्शनी को देखकर जमकर तारीफ की। उन्हांेने कहा कि प्रदर्शनी के फोटो प्रभावशाली होने के साथ-साथ हृदय को छू लेने वाले हैं। प्रदर्शनी में आए सभी अतिथियों को मनोज अलीगढ़ी ने उनके यादगार चित्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर सर्वेश कुमार, उदित कुमार, पूजा केन, सुनीता बघेल, विकास, विनीत, ऋतिक, पिंटू, वीनेश बघेल, सीमा, अर्चना आदि मौजूद रहे।