– शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली वाहन रैली
– गायों को चारा-पानी, गरीबों को भोजन व मरीजों को फल वितरित कर मनाया सुप्रीमो का जन्मदिन
ब्यावर, 1 फरवरी, गुरुवार।
रावत सेना ने गुरुवार को रावतसेना और ब्यावर का स्थापना दिवस तथा रावत सेना सुप्रीम महेन्द्रसिंह रावत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सुप्रीमो महेन्द्रसिंह रावत के सानिध्य में कार्यकर्त्ताओं ने सुबह-सुबह गायों गुड़ चने के साथ हरा चारा डाल कर पानी पिलाया, गरीब असहाय लोगों को भोजन करवाया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। दोपहर को सेंदड़ा रोड स्थित रावत कार बाजार से दुपहिया वाहन रैली को सुप्रीमो महेंद्र सिंह रावत तथा प्रदेशाध्यक्ष गोपालसिंह सेदरिया ने भगवा झंडा दिखाकर रवाना करवाई। सेंदड़ा रोड अजगर बाबा से वाहन रेली अंबेडकर सर्किल, महात्मा गांधी सर्किल चांग गेट से उदयपुर रोड, एसडी कॉलेज, पानी की टंकी, ब्रह्मानंदं बगीची, आशापुरा माता धाम, कृषि मंडी, मेवाड़ी गेट, भारत माता सर्किल, सुभाष उद्यान, सूरजपोल गेट, पटवार घर, सिटी थाना, भगत चौराहा, अजमेरी गेट से भारत माता सर्किल, पाली बाजार, चांग गेट से , सब्जी मार्केट, गीता भवन होते हुए रांकाजी की बगीची में समारोह के साथ समापन हुआ। जहां सुप्रीमो महेन्द्रसिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं में सुप्रीमो का स्वागत करने को लेकर होड़ मची रही। प्रदेश प्रवक्ता हरिसिंह रावत ने बताया कि 1 फरवरी 2016 को ब्यावर रावत छात्रावास में रावत सेना संस्थापक महेन्द्रसिंह रावत ने रावत समाज के युवाओं की बैठक कर रावत सेना का गठन किया था। बहुत ही कम समय में रावत सेना ने सकारात्मक सामाजिक सरोकारों के साथ ना केवल नरवर से दिवेर तक बल्कि देशभर में बसे रावत समाज बंधुओं को एकजुट कर समाज के हर दुख दर्द और परेशानी में एंबुलेंस से पहले पीड़ित की मदद करने के लिए 24 घंटे तत्पर कार्यकर्ताओं की सेवाओं की बदौलत आज लाखों रावत युवा रावत सेना से जुड़े हुए हैं। रावत सेना ने पहली बार रावत समाज के राष्ट्रगौरव वीर शहीद राजू सिंह रावत बरार की पुंयतिथि पर शहीद दिवस के रूप में रावत समाज के प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध, सन 1962 के भारत-चीन युद्ध, सन 1971 के भारत-पाक युद्ध, कारगिल युद्ध के साथ विभिन्न शैली गतिविधियों में रावत समाज के हजारों वीर रावत शहीद हुए हैं, लेकिन रावत सेना के अलावा किसी भी सामाजिक संस्था ने इन शहीदों की वीरांगनाओं और परिजनों की कोई सुध नहीं ली थी। रावत सेना ने पहली बार शहीद सम्मान समारोह का आयोजन कर 26 शहीदों की वीरांगनाओं और परिजनों का सम्मान किया था। उन्होंने बताया कि रावत सेना ने रावत समाज के अलावा अन्य समाज बंधुओं की भी मदद को तत्पर रहती है। इस मौके पर संस्थापक महेंद्रसिंह ने कार्यकर्ताओं को देश और समाज हित में सकारात्मक सोच के साथ निस्वार्थ सेवा करने का आह्वान किया। समारोह को प्रदेश अध्यक्ष गोपालसिंह सेदरिया, किशोरसिंह रावत, सुखदेव सिंह रावत, देवी सिंह पंवार, प्रेम सिंह रावत, टीकम सिंह कड़ीवाल, जितेंद्र सिंह पंवार, चंद्रशेखर पंवार, पवन सिंह कोटड़ा, प्रकाश सिंह सुनार, दिलीप सिंह भोजपुरा, देव रावत, नारायण सिंह रावत, दयाल सिंह गहलोत, गोविंद सिंह रावत, आकाश रावत, गोवर्धन सिंह, महिपाल सिंह, किशन सिंह, अशोक सिंह, रतन सिंह आदि पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस दौरान दूर दराज से आए सैकड़ों रावत सेना कार्यकर्ता मौजूद थे।
निवेदक : हरिसिंह रावत
प्रदेश प्रवक्ता : रावत सेना
मो. 9414009085