दिवंगत नानी मां केशरबाई नामदेव का त्रयोदशी संस्कार संपन्न

विदिषा 24 मार्च 2018/आश्रमवासी दिवंगत शतायु (102 वर्ष) नानी माँ श्रीमती केषरबाई नामदेव का आज आश्रम में ही त्रयोदशी संस्कार-कार्यक्रम संपन्न होने के साथ नानी माँ मोक्ष्य हेतु विदा हो गई। त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम की पूजा वेदी पर बैठकर आश्रम संचालक वेद प्रकाश शर्मा ने उन नानी माँ को परम्परागत श्रद्धांजलि-तिलांजलि समर्पित की, जिन्हें नानी माँ ने आजीवन अपना बेटा माना। नानी माँ ने श्री शर्मा से कहा था कि तुम ही हमें जलइयो, जो भी धर्म मे होत है सब करियो। और वास्तव में आज वेद प्रकाश ने उनके पुत्र होने के धर्म का निर्वाह किया। आश्रम संचालक श्रीमती इन्दिरा शर्मा ने भी बहू का फर्ज अदा करते हुए हमेशा उन्हें सासू नानी माँ की भी सेवा की। स्मरणीय है कि उनकी अंत्येष्टि भी वेदप्रकाष शर्मा के द्वारा ही की गई। श्रीमती इन्दिरा शर्मा-वेदप्रकाष शर्मा ने दिवंगत केषरबाई के जीवनकाल में उनकी हर संभव सेवा-सुश्रूषा की वहीं, सभी आश्रम वासियों ने उन्हंे हृदय से आत्मीयता प्रदान की। परिणामस्वरूप वे आश्रम के साथ आगंतुको की भी जीवनभर नानी माँ बनी रही। इनमें बड़वानी के सहायक आयुक्त विवेक पाण्डेय विषेष रूप से उल्लेखनीय है, जिन्होंने नानी माँ से जीवनभर भाई का रिष्ता निभाते हुए प्रतिवर्ष रक्षाबंधन पर आश्रम पहुंचकर नानी माँ से राखी बंधवाई। उन्होंने नानी माँ के अंतिम संस्कारों हेतु भी 2100 रू. प्रदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

error: Content is protected !!