4 मई से ’सखी के बियाह’ का भव्‍य प्रदर्शन

बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ’सखी के बियाह’ 4 मई से बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। ये जानकारी फिल्‍म के निर्माता पवन कुमार महतो ने दी। फिल्‍म के विषय में पवन कुमार महतो का कहना है कि ’सखी के बियाह’ महिला प्रधान फिल्‍म है। उनका दावा है कि यह फिल्‍म भोजपुरी फिल्‍मों से दूर हो रहे दर्शकों को फिर से सिनेमाघरों की ओर लेकर आयेगी। काफी दिनों बाद हमने ऐसी फिल्‍म बनाने की कोशिश की है, जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठ कर देख सकते हैं। यह खास कर उन ल‍ड़कियों को ज्‍यादा पसंद आयेगी, जिसकी सहेली की शादी जल्‍द होने वाली है।

रॉयल फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्‍म ‘सखी के बियाह’ की शूटिंग गोवा में की गई है। इसमें क्‍वीन ऑफ भोजपुरी रानी चटर्जी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगी और उनके अपोजिट नवोदित अभिनेता सुनील सागर नजर आ रहे हैं। रानी की मानें तो लड़कियों को जितनी एक्‍साइटमेंट अपनी शादी को लेकर होती है, उससे कहीं ज्‍यादा मजा उन्‍हें अपनी सखी की शादी में आता है। कुछ इसी थीम के साथ भोजपुरी फिल्‍म ‘सखी के बियाह’ का निर्माण किया गया है। इसमें मैं लीड करैक्‍टर में नजर आ रही हूं। फिल्‍म अब 4 मई को रिलीज होने वाली है, जो काफी इंटरटेनिंग है। गाने भी काफी अच्‍छे हैं। उम्‍मीद करती हूं कि लोगों को ‘सखी के बियाह’ पसंद आयेगी। यह मेरी अभी तक की सभी फिल्‍मों से खास है।

फिल्म के निर्देशक नन्द किशोर महतो हैं। कार्यकारी निर्माता सुनील शर्मा, लाईन प्रोड्यूसर विजय मौर्या, कथा- पटकथा-संवाद-गीत सत्यप्रकाश मिश्र ’बैरागी’ ने लिखे हैं। संगीतकार ओम झा ने मधुर गीतों को कर्णप्रिय संगीत से संवारा है। छायांकन एस जहांगीर, नृत्य संजय कोर्बे, कला राम बाबू का है। पीआरओ रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य कलाकार रानी चटर्जी, सुनील सागर, दीपक सिंह, अर्चना प्रजापति, गोपाल राय, बृजेश त्रिपाठी, माया यादव, भास्कर ताठे, अनूप लोटा, मनी सम्राट, स्वीटी सिंह इत्यादि हैं। आईटम सांग सीमा सिंह का है।

error: Content is protected !!