बहुमत सिद्ध करने की बजाय येदियुरप्पा ने इस्तीफा

कर्नाटक विधानसभा में शक्ति परीक्षण की शुरुआत में सीएम बीएस येदियुरप्पा ने भाषण दिया। बीएस येदियुरप्पा ने बहुमत का आंकड़ा नहीं पा सकने के कारण इस्तीफे का एलान कर दिया। येदियुरप्पा ने अपने भाषण में कहा पीएम मोदी के सुशासन की वजह से हमे 104 सीटें मिली हैं। ये सीटे कर्नाटक की जनता ने बीजेपी को दी है। लोगों का प्यार भुलाया नहीं जा सकता है। मै हमेशा किसानो के हक़ के लिए आगे आया हु और अंतिम सांस तक किसानों के लिये लड़ता रहूंगा। लोग कांग्रेस-जेडीएस के पक्ष में नही है, फिर भी हारी बाजी जीतने में लगी हुई है। इसके बाद उन्होंने तीसरी बार भी कर्नाटक मुख्यमंत्री का कार्यकाल अधूरा छोड़ इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल सिर्फ ढाई दिन का रहा है। वे कोई भी कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। इससे पहले वाले दो कार्यकालों की कुल अवधि तीन साल 71 दिन रही थी।

error: Content is protected !!