पहले विकासशील,फिर विकसित अब समृ़द्धशाली मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प

प्रदेश के दमोह जिले की पटेरा से जन आर्शीवाद यात्रा का शुभारंभ
पटेरा में रथ पर हटा पर मंच से बरसते पानी गरजे शिवराज

डा.एल.एन.वैष्णव
दमोह/25 जुलाई 2018/ पहले विकासशील,फिर विकसित अब समृ़द्धशाली मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प लेकर में जनता जर्नादन के बीच में आया हूं आपसे आशीष मांगने क्योंकि आपके आर्शीवाद के बिना में कुछ नहीं कर सकता यह बात प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कही। उन्होने आगामी विधान सभा चुनाव में पुनःभाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने एवं सत्तारूढ करने का आग्रह किया। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सभी वर्ग समुदाय के लिये कार्य किया है और कर रही है। कांग्रेस सिर्फ दिखावा करती रही हमने जनता के लिये कार्य के दिखाया है यह बात शिवराज सिंह चैहान ने कही। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पटेरा से जन आर्शीवाद यात्रा के लिये रथ पर सवार होकर शिवराज बारिश में गरजते रहे। उन्होने मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से लेकर अब तक के कार्य गिनाये तो वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी को पुनःविजयी बनाने के लिये जनता से आग्रह किया। रथ पर सवार क्षेत्रीय सांसद प्रहलाद सिंह पटेल ने भी उपस्थित विशाल जन समूह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की जन आशीर्वाद यात्रा पटेरा से दोपहर में हटा पहुंचने के साथ ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। परन्तु उपस्थित जनसमूह में भारी उत्साह देखा गया चारों ओर छाते ही छाते नजर आये। मुख्य मंत्री शिवराज सिंह ने अनेक घोषणायें भी क्षेत्र के लिये की जिस पर करतल ध्वनि से लोगों ने स्वागत किया।इस अवसर पर मंच पर सांसद प्रहलाद पटेल, मंत्री जयंत मलैया, बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया,हटा एवं पथरिया विधायक ,जिला भाजपा अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। हटा में जन सभा के पश्चात् जन आर्शीवाद यात्रा पन्ना जिले में प्रवेश कर गयी।
कुछ की दावेदारी ने चैंकाया-
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चैहान की जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान कुछ लोगों के समर्थकों की भारी संख्या और नारे बाजी ने अनेक नेताओं के चेहरों के भावों को बनते बिगडते देखा गया। वहीं मौजूदा विधायक के प्रति जमकर नाराजगी लोगों में देखी गयी जो गली गली चर्चा का कारण बनी रही।
भाजपा का बेनर,झंडा लेकर विधायक का विरोध –
म्ुाख्य मंत्री शिवराज सिंह चैहान की जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान पटेरा में अजीब हालात उस समय बन गये जब भाजपा का झंडा,बेनर लेकर बडी संख्या में लोग शिवराज सिंह के रथ के आगे गये। उनका कहना था कि विधायक सिर्फ वोट मांगने आती हैं पटेरा से हमारे ग्राम तक की सडक का निर्माण नहीं हुआ पांच बर्षों से उनको अपनी मांग से अवगत करा रहे हैं। पूछंने पर कि आप भाजपा के कार्यकर्ता हैं और भाजपा की सरकार है और आप लोग सडकों पर एैसा क्यों उनका कहना था कि विधायक एवं स्थानीय नेताओं ने जब हमारी बात को नहीं सुना तो हमे एैसा करना पडा। वह रोड नही ंतो वोट नहीं का नारा भी लगाते रहे एवं विधायक पर विभिन्न आरोप भी। मामला अजीब होने के कारण पुलिस को भी काफी दुविधा का सामना करना पड रहा था। मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने ज्ञापन लेते ही मांग पूरी करने की घोषणा कर दी जिस पर लोगों में प्रसन्नता तो देखी गयी परन्तु विधायक के प्रति नाराजगी कम होती दिखलायी नहीं दी।
यह रहे उपस्थित-
जन आर्शीवाद यात्रा के प्रदेश संयोजक प्रभात झा,संासद प्रहलाद सिंह पटेल, वित्त और वाणिज्यिक कर मंत्री जयंत कुमार मलैया, भाजपा जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधा मलैया, बुंदेलखण्ड विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया, जन आर्शीवाद यात्रा सागर संभाग प्रभारी जितेन्द्र सिंह बुंदेला, उमेश शुक्ला, हटा एवं पथरिया विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और भारी संख्या में जन समुदाय मौजूद था।

काले झंडे के दिखाने वाले गिरफतार-
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चैहान की यात्रा के दौरान अनेक जगहों पर विरोध होने की आशंका के चलते प्रशासन चैकान्ना रहा। हटा में लगभग एक सैकडा से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया गया था।
जेब कतरे रहे सक्रिय
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चैहान की जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान काफी बडी संख्या में लोगों के जेब कटने की शिकायते आयी हैं। सभा स्थल के व्हीआईपी क्षेत्र में ही अनेक लोगों सहित पत्रकारों की जेबे भी कट गयी। पत्रकार बडी संख्या में शिकायत लेकर हटा थाने पहुंचे जहां वह अपनी शिकायत दर्ज कराते हुये एफआईआर की मांग कर रहे है।
झलकियां-
1-भाजपा का बेनर झंडा लेकर सौंपा ज्ञापन कहा रोड नही ंतो वोट नहीं
विधायक उमा देवी के विरूद्ध लोगों में अनेक जगह बना आक्रोश
2-हटा में काले झंडे दिखाने के प्रयास करने वालों को पुलिस ने गिरफतार
किया।
3-हटा में बडी संख्या लोगों सहित पत्रकारों की शिवराज की सभा में जेब
कटी,पत्रकारों ने दिया थाने में धरना एफआईआर की मांग।

error: Content is protected !!