
प्रेमचंद सिंह ने कहा कि समाज के निर्माण में कलाकारों की भूमिका भी काफी अहम होती है। खेसारीलाल यादव लोकप्रिय गायक और अभिनेता हैं। उन पर जिस तरह से हत्या के मंशे से हमला किया गया, वह सही नहीं है। इसमें साजिश की बू आ रही है। इसलिए जन अधिकार पार्टी (लो) मांग करती है कि खेसारीलाल यादव समेत अन्य कलाकारों को राज्य में सुरक्षा मुहैया कराई जाये। साथ ही हमलाकर्ता को चिन्हित कर उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो और आयोजनकर्ता के साथ – साथ गांव के लोगों से भी पूछताछ की जाए, ताकि पता चल सके कि उनपर हमले की वजह क्या थी ?
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जहां तक अश्लीलता की बात है तो भोजपुरी ही नहीं, जन अधिकार पार्टी (लो) किसी भी भाषा में अश्लीलता के खिलाफ है। इस बारे में पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद पप्पू यादव ने भी साफतौर पर कहा कि हम ऐसी चीजों को एकदम बर्दाश्त नहीं कर सकते, जो सामाजिक विकृति पैदा करता हो।