टीवी स्क्रीन की चर्चित अदाबकारा मीनाक्षी पांडेय के जलवे तो डेली सोप में देखने को मिलते ही हैं, मगर अब मीनाक्षी बड़े पर्दे पर भी एंट्री की तैयारी कर रही हैं। हालांकि मीनाक्षी टीवी सीरियल्स के साथ – साथ कुछ फिल्में भी करी हैं। लेकिन अब वे फुलफ़्लेज फिल्में करने का प्लान कर रही हैं। अभी उनकी एक फ़िल्म did 2 पोस्ट प्रोडक्शन फेज में भी है। वे केके बिजनोई की फ़िल्म द अनवांटेड में भी नज़र आएंगी। वहीं, इन दिनों वे रिलीजियस धारावाहिक ‘महाकाली’ में भी कैरेक्टर आर्टिट्स के दमदार किरदार में नज़र आ रही हैं। वे अपने काम में और अपने टैलेंट पर भरोसा करती हैं और किसी भी तरह के कैरेक्टर को जीने का जज्बा भी रखती हैं। यही उनके एक्टिंग करियर की मजबूत कड़ी है, जिसके बदौलत अब वे मेन स्ट्रीम फिल्मों में काम करना चाहती हैं।
मीनाक्षी पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर से आती हैं। वही गोरखपुर जो कभी यूपी के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संसदीय क्षेत्र हुआ करता था। इन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, जैसा इनके पिता अनिरुद्ध पांडेय बताते हैं। मीनाक्षी को सिरियल्स, मूवीज, फोटोशूट, TVC, म्यूजिक एलबम, यूट्यूब वीडियोज और शार्ट मूवीज का भी शौक है। यही वजह है कि अब तक ये ‘दिया बाती और हम’, ‘बेगूसराय’, ‘बाल गोपाल’, ‘जय हनुमान’, CID, ‘अदालत’, ‘सावधान इंडिया’, ‘बाज़ीगर’, ‘ब्रह्मराक्षस’ जैसी टीवी सीरियल्स में कैरेक्टर आर्टिस्ट के रूप में जबरदस्त तरीके से जलवा बिखेरा, जिसके बदौलत ये लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रही। अभी ये एक और धार्मिक सीरियल ‘महाकाली’ कर रही हैं। अमली, राधेश्याम और भविष्य जैसे प्ले भी वे कर चुकी हैं। इससे जाहिर होता है कि उनके पास एक्टिंग की बेहतर समझ है और वे अपने काम के प्रति कितनी समर्पित है। इसलिए मीनाक्षी अब अपने अभियान के दायरे को विस्तार देना चाहती हैं और बड़े पर्दे के बड़े निर्माता – निर्देशक की साथ फिल्में करना चाहती हैं।