प्रिंस सिंह की भोजपुरी फिल्म ”कुटुम्ब” का मुहूर्त मुंबई में !

मुंबई 10 नवंबर 2018। भोजपुरिया बाहुबली प्रिंस सिंह राजपूत और रूपा सिंह की नई भोजपुरी फिल्म ”कुटुम्ब” का संगीतमय मुहूर्त सना स्टूडियो में अलका झा की मधुर आवाज में आज मुंबई में धूम धाम से किया गया। के.के. मीडिया ग्रुप के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ”कुटुम्ब” पूरी तरह पारिवारिक और कॉमेडी फिल्म है । इस फ़िल्म के निर्माता – संजय ए सिंह, योगेश एस देशमुख हैं,जबकि फ़िल्म के निर्देशन की कमान भी खुद संजय ए सिंह ने संभाली है। मुहूर्त के दौरान फ़िल्म के निर्माता संजय ए सिंह ने बताया कि ये एक पारिवारिक फ़िल्म है, जो अभी तक भोजपुरी में बनी बाकी फिल्मों से अलग होगी। इस फ़िल्म में प्रिंस और रूपा की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आने वाली हैं। फ़िल्म की कहानी का ज्यादा खुलासा ना करते हुए संजय ने कहा कि ये भोजपुरी इंडस्ट्री में मील का पत्थर साबित होगी। संजय ने प्रिंस और रूपा के बारे में कहा कि दोनों ही कलाकार काफी मेहनती है। आगे संजय ने कहा कि ये मेरी पहली भोजपुरी फिल्म है, जिसका निर्देशन मैं करने जा रहा हूं जिस की तैयारी मैं लगभग एक साल से कर रहा था। फिल्म की कहानी बहुत जबर्दस्त है, ऐसे तो मैं बहुत सारे विज्ञापन के लिए शूट कर चूका हूं मैं जल्द ही एक हिंदी फिल्म भी बनाने जा रहा हूं जिसकी तैयारी अभी से चल रही हैं।
वहीं मुहूर्त के दौरान प्रिंस ने फ़िल्म के निर्माता की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे निर्माता एक साफ सुथरी फ़िल्म लेकर आ रहे हैं, जिसे लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। फ़िल्म की शूटिंग नवम्बर के आखिरी सप्ताह से उत्तर प्रदेश के अमेठी शहर में कई जाएगी। फ़िल्म को संगीत से सजा रहे हैं शिवम बागची, जबकि गीत – राजेश सरनपुरी के हैं तथा फिल्म में अलोक कुमार ने अपना स्वर दिया है। फ़िल्म के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने संभाल रखी है। फ़िल्म के मुख्य कलाकार है प्रिंस सिंह राजपूत, रूपा सिंह, उमेश सिंह, कुणाल सिंह, इला पांडेय, पुष्पा शुक्ला सहित कई कलाकार हैं, जिनके नामों का खुलासा जल्द ही किया जाएगा। फ़िल्म की शूटिंग नवंबर लास्ट वीक से उत्तर प्रदेश के अमेठी शहर में की जाएगी।इस फ़िल्म में प्रिंस सिंह राजपूत और रूपा सिंह की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आने वाली है।

error: Content is protected !!