राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं में पुरस्कृत हुए उम्मीद षिक्षण समिति के दिव्यांग बच्चे

विदिषा 2 अप्रैल 2019/ विष्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण षिक्षण-प्रषिक्षण को समर्पित जानी-मानी स्थानीय षिक्षण संस्था ‘उम्मीद‘ के दिव्यांग अर्थात विषेष बच्चों ने राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं में पुरस्कार प्राप्त किए। इस अवसर पर उम्मीद में संपन्न ऑटिज्म दिवस कार्यक्रम में भारत-भारती महिला संस्कार जैन मण्डल की पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर ऑटिज्म के प्रति जागरूकता लाने के लिए बच्चों के अभिभावकों को प्रषिक्षण भी दिया गया।
स्मरणीय है कि उम्मीद संस्था विगत 6 वर्षों से दिव्यांग बच्चों के उत्तम षिक्षण-प्रषिक्षण हेतु निरंतर सेवारत है। हालही में उज्जैन में दिव्यांग बच्चों के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उम्मीद के 15 बच्चों ने भागीदारी की। उम्मीद के बच्चों ने समूचे मध्यप्रदेष से आए 35 संस्थाओं के बच्चों के साथ प्रतिस्पधाओं में भाग लेकर अपने विदिषा जिले के नाम रोषन करते हुए 20 गोल्ड, 5 सिल्वर तथा 6 रजक पदक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर भारत-भारती महिला संस्कार जैन मण्डल द्वारा बच्चों को मिठाई सहित 501 रू. की नकद राषि पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। उम्मीद की संचालिका श्रीमती रेखा मोटवानी ने सभी अतिथियों के सहित बच्चों के साथ उज्जैन गए स्टाफ का भी आभार प्रदर्षन किया। श्रीमती मोटवानी ने इस अवसर पर कहा कि यह संस्था निषक्तों को सषक्त बनाने हेतु सतत प्रयासरत है। यह संस्था डिसेबल नहीं, डिफ्रेन्ट एबिलिटी रखने वाले विषेष दिव्यांग बच्चों के लिए समर्पित है।

error: Content is protected !!