चेटीचण्ड महोत्सव के तरहवें दिन रंगारंग कार्यक्रम

अजमेर 3 अप्रेल- पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में चेटीचण्ड महापर्व के तेरहवें दिन सिन्धियत जी ज्योत, हिंगलाज माता पूजन और महाआरती सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर सिंधी सेवा समिति,हरिभाउ उपाध्याय नगर, व सिन्धियत जी सौगात और पूजन ए आम भण्डारा श्री बालकेश्वर महादेव मंदिर अम्बे विहार में जय झूलेलाल सेवा समिति और बी.के. कॉल नगर द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ ईष्टदेव झूलेलाल के बहिराणा पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण से किया गया।

जय झूलेलाल सेवा समिति बी.के. कॉल नगर
जय झूलेलाल सेवा समिति के संयोजक हरीश शिवनाणी ने बताया कि बहिराणा साहेब व सांस्कृतिक संध्या में मशहूर कलाकार घनश्याम भगत लता ठारवाणी व मण्डली ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी। वासदेव टिलवाणी ने बताया समारोह समिति की तरफ से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिसमें मास्टर चन्द्र सम्मान नारायण दास रवानी, महारानी लाडी ब्ाई सम्मान आशा टेहलियानी, हेमू कालाणी युवा सम्मान हरीश शिवनानी, संत कवंरराम बाल रोहित सोनी व भगवंती नावाणी बालिका परि मंगनानी सम्मान भी दिया गया। समारोह में कंवल प्रकाश किशनानी व हरी चन्दनाणी,प्रकाश जेठरा ने संस्था को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सिंधी सेवा समिति,हरिभाउ उपाध्याय नगर
सिंधी सेवा समिति,हरिभाउ उपाध्याय नगर की संयोजक श्रीमती निशा जेसवाणी ने बताया कि सांकृतिक कार्यक्रमों में सुहणा रस्ता प्या सजन…….., लाल मुंजी पत रखजे भला झूलेलाल……., मुजी बेड़ी अथाई विच सिरथे….. की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नृत्य कलाकारों ने झूलेलाल पंझडा व छेज प्रस्तुत कर सबको झूमाया। रमेश मेंघाणी नें बताया कि समारोह समिति की तरफ से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिसमें मास्टर चन्द्र सम्मान बी.आर.लाला, महारानी लाडी ब्ाई सम्मान कमला कलवानी हेमू कालाणी युवा सम्मान प्रकाश छबलानी, संत कवंरराम बाल लवेश गुरबानी व भगवंती नावाणी बालिका का सम्मान भी दिया गया। समारोह में कंवल प्रकाश किशनानी, गिरधर तेजवाणी, व हरी चन्दनाणी ,प्रकाश जेठरा ने संस्था को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समिति के भगवाल कलवाणी, हरीश शिवनाणी, भगवान सेवाणी, हेमन्त मंघवाणी, वासुदेव टिलवाणी, सुन्दर बसराणी, मनोज सोनी, घनश्याम कलवानी, राजू लाला, सीताराम गोयल, जगदीश अबिचंदाणी, राधाकिशन आहूजा, जी.डी. वृदांणी, रमेश टिलवाणी, जयकिशन लख्याणी, आई.जी. भम्भाणी, हरीराम कोडवाणी, मोहन तुलस्यिाणी, तुलसी सोनी, महेश मुलचन्दानी नरेश भूराणी सहित अलग अलग संस्थाओं के सेवाधारी उपस्थित थे।

कल 4 अप्रेल को गुरूवार को अजयनगर व चन्द्रवरदाई नगर में कार्यक्रम
4 अप्रेल सांय 6 बजे से सुहिणी शाम झूलण जे नाम कार्यक्रम अजयनगर सिन्धी समाज द्वारा ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम हिलटॉप पर आयोजित किया जायेगा। जिसके संयोजक लक्ष्मण रूपाणी रहेगें। इसी दिन पूज्य बहिराणा साहिब व सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 6 बजे से ओंकारेश्वर मन्दिर, ए ब्लॉक चन्द्रवरदाई नगर में सिन्धु विकास समिति चन्द्रवरदाई नगर द्वारा आयोजित किया जायेगा जिसके संयोजक प्रकाश मूलचन्दाणी रहेगें व शाम 6 बजे पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील द्वारा सिन्धी लाद्ा चटाभेटी सिन्धु भवन पंचशील में आयोजित किया जायेगा। जिसकी संयोजक कमला विधाणी व पूजा तोलवाणी रहेंगी।

प्रकाश जेठरा
प्रचार मंत्री
मो. 9414279062

error: Content is protected !!