मानवेन्द्र सिंह के पक्ष में चित्रा सिंह ने किया जनसंपर्क

समदड़ी
बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल के पक्ष ज्यादा से ज्यादा मतदान व समर्थन जुटाने के लिए उनकी धर्मपत्नी चित्रा सिंह जसोल ने सिवाना विधानसभा क्षेत्र के समदड़ी पंचायत समिति के जेठंतरी, सिलोर, समदड़ी, रानी देशीपुरा, भलरों का बाड़ा, अजीत, खेजड़ीयाली, रामपुरा, ढिढ़स, मजल, कोटड़ी व करमावास ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित जनसभाओं में ग्रामीणों को संबोधित किया।
चित्रा सिंह जसोल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने व युवा पीढ़ी के सुनहरे भविष्य नवनिर्माण में सहभागी बनने के लिए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कर बाड़मेर जैसलमेर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाए।
प्रदेश में कांग्रेस सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने किसानों को ऋण माफी की सौगात देकर जो आर्थिक सम्बल प्रदान किया वो किसान भाइयों के लिए बड़ा राहत भरा जनहित का निर्णय है उसी तरह गरीब परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में 72000 की राशि घर की महिला प्रधान के खातों जमा कराने बात भी स्वावलम्बन की ओर बढ़ता कदम हैं।
पूर्व राज्य मंत्री गोपाराम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में ही संविधान सुरक्षित है गाँव, गरीब, किसान, मजदूर के हित और अधिकारों की बात कांग्रेस सरकार में ही होती है प्रदेश में कांग्रेस को सत्तारूढ़ हुए मात्र तीन माह हुए है लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के साथ उसके क्रियान्वयन को सुनिश्चितता के साथ आमजन को राहत प्रदान कर जनसेवा की नायाब मिशाल पेश की है। अतः कांग्रेस सरकार में ही आमजन व युवाओं का बेहतर भविष्य सम्भव है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी “खनन प्रकोष्ठ” महासचिव पंकज प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में भाजपा जिस तरह से देश भर के खासकर युवाओं को बेरोजगारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे से भटका कर बरगला रही है जो कि चिंता का विषय है। देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जो कि एक अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा है लेकिन भाजपा इस पर कतई चिंतित नही है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।
सिवाना प्रभारी राम सिंह बोथिया ने कहा कि इस बार मतदाताओं को स्वयं तय करना है कि देश सेवा व राष्ट्रवाद को समर्पित कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल को समर्थन देकर अपना प्रतिनिधित्व सौपने का क्योकि जिनकी तीन पीढ़िया का इतिहास रहा है सेना में रहकर देश सेवा का।
पूर्व विधायक धाराराम फुलवारिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अधिवक्ता पूनमचंद रामदेव, पूर्व प्रधान गरीमा राजपुरोहित, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेन्द्र सिंह चम्पावत बामसीन, कांग्रेस शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कानाराम चौधरी, करमावास सरपंच अशोक शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पुरषोत्तम सोनी, वरिष्ठ कांग्रेसी शैलेन्द्र सिंह रामपुरा, सीतादेवी, रानी देशपुरा सरपंच संगीता देवी, उप सरपंच खम्मा कंवर, पूर्व सरपंच माधु सिंह सिलोर, भलरों का बाड़ा सरपंच भगाराम मेघवाल, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ब्लॉक अध्यक्ष गुल मोहम्मद, पूर्व सरपंच लच्छीराम चौधरी, कल्याण सिंह कोटड़ी, पूर्व सरपंच खेताराम सुथार, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम मेघवाल, मौलाना सईद ने भी संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाने की हुंकार भरी।
जनसभाओं में मंच संचालन कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने किया।
दौड़ के दौरान विश्वविख्यात श्री सामुजेश्वर महादेव मंदिर व भलरों का बाड़ा स्थित श्री सारणेश्वर महादेव मंदिर में महन्त हरि भारती महाराज के पावन निश्रा में पूजा अर्चना कर क्षैत्र के खुशहाली की कामना की तत्पश्चात मठाधीश जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत अर्जुनभारती महाराज से आशीर्वाद लिया।

कांग्रेस ओबीसी विभाग ब्लॉक अध्यक्ष मोहन गहलोत, फूल सिंह भाटी, सेवादल जिला संगठन मंत्री खंगार माली, युवा कांग्रेस जिला महासचिव विनोद चौधरी, सचिव सुरेश सैन, इस दौरान पूर्व सरपंच भँवर सिंह, पूर्व सरपंच मोतीराम चौधरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल सैन, पूर्व जिला परिषद सदस्य धापू देवी मेघवाल, गोपाल सिंह रातड़ी, महिपाल सिंह चारण, देवी सिंह राजपुरोहित, हीर सिंह, लतीफ खान, युवा नेता घेवर प्रजापत, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिलीप सिंह, राव युवा कांग्रेस जिला सचिव अरुण व्यास, महावीर सिंह भाटी, कुलदीप सिंह खेजड़ियाली, दिनेश लखारा, महेंद्र वाल्मीकि, पारस, सकाराम भील, नवाराम मेघवाल, पारस सैन, महेश सिंह चिरड़िया, सदीक छिपा सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!