देवनानी ने वार्ड 47 में प्रतापनगर व जेलर गली क्षेत्र में किया जनसम्पर्क

अजमेर, 13 अप्रेल। अजमेर लोकसभा कलस्टर प्रभारी एवं विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा किये जा रहे झूठे वादों एवं आमजन को गुमराह करने के लिए अपनाऐ जा रहे नित नये हथकण्डों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद अधिकांश समय देश में राज किया परन्तु ना तो गरीबी मिटी और ना ही कांग्रेस का गरीबी मिटाने का झूूठा नारा। कांग्रेस अब वापस सत्ता में आने के लिए इस नारे का सहारा ले रही है।
देवनानी ने आज वार्ड 47 के प्रतापनगर एवं जेलर गली क्षेत्र में घर-घर जनसम्पर्क कर मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी क्षेत्रवासियों को दी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि झूठे वादों व चुनावी हथकंडों से देश की जनता को गुमराह करने वाली कांग्रेस से सावधान रहे तथा लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चैधरी को ही अपना मत व समर्थन दे ताकि नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बन सके।
आमजन चाहता है मोदी फिर बने प्रधानमंत्री
देवनानी ने बताया कि आज क्षेत्र में जनसम्पर्क के दौरान हर जगह भाजपा के पक्ष का वातावरण नजर आया। आमजन यही चाहता है कि मोदी जी ही फिर देश के प्रधानमंत्री बने।
जनसम्पर्क के दौरान उनके साथ पार्षद राजेन्द्र सिंह राठौड, लक्ष्मी यादव, बजरंग सिंह शेखावत, प्रहलाद शर्मा, संतोष मेघवंशी, वीरेन्द्र सिंह, रफीक खान, रामचन्द सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता थे।

error: Content is protected !!