तो अब निशा दुबे के हिस्‍से आई प्रमोद प्रेमी के अपोजिट दो फिल्‍में

भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री की सुपर हॉट अदाकारा निशा दुबे के सितारों इन दिनों बुल‍ंदियों पर हैं। तभी तो एक के बाद एक उन्‍हें कई फिल्‍मों के ऑफर मिल रहे हैं। अभी हाल ही में निशा दुबे ने दो फिल्‍मों को साइन किया है, जिसमें वे सुपर स्‍टार प्रमोद प्रेमी के अपोजिट स्‍क्रीन शेयर करने वाली हैं। इनमें एक फिल्‍म की शूटिंग 15 सितंबर से शुरू होने वाली है, जिसे एम आई राज डायरेक्‍ट कर रहे हैं। इस फिल्‍म का टायटल अभी कंफर्म नहीं हुआ है।

जबकि दूसरी फिल्‍म दुर्गा पूजा के बाद अक्‍टूबर महीने के लास्‍ट में शुरू होगी, जिसका नाम ‘इंग्लिश बोला ए बलमुआ ’ है। इस फिल्‍म के निर्माता राम प्रजापति हैं और निर्देशक रितेश ठाकुर हैं। अपनी दोनों फिल्‍मों को लेकर निशा दुबे बेहद खुश हैं। उन्‍होंने अपनी दोनों फिल्‍मों को पायलट प्रोजेक्‍ट बताया और कहा कि वे इसके लिए काफी एक्‍साइटेड हैं और फिल्‍म की तैयारियां अभी से ही उन्‍होंने शुरू कर दी है। निशा दुबे की मानें, तो उनकी दोनों फिल्‍में एक दूसरे से अलग है और निशा का किरदार भी अलग – अलग है।

आपको बता दें कि निशा दुबे भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री की ऐसी सिंगर – एक्‍ट्रेस हैं, जिनका हर प्रोजेक्‍ट आग की तरह वायरल होता है। यही वजह है कि फिल्‍म हो या अलबम हर जगह निशा का जलवा देखने को मिलता है। अभी हाल ही में उनका एक गाना ‘उमर हो गईल 22, हैंग जवानी’ रिलीज हुआ है, जो रिलीज के साथ खूब वायरल भी हो रहा है।

लिंक : https://youtu.be/j-RgSJmBpE4

इस गाने में जी म्‍यूजिक भोजपुरी द्वारा रिलीज इस गाने को अब तक 1,105,028 व्‍यूज मिल चुके हैं। यह बेहद रोमांटिक गाना है। इस गाने को निशा दुबे ने खुद ही गाया है और म्‍यूजिक आशीष वर्मा का है। लिरिक्‍स अजीत मंडल ने लिखा है।

error: Content is protected !!