पुनीत इस्सर के मेगा प्ले ‘महाभारत’ का शो अब ठाणे में जय हिन्द अभियान द्वारा किया जायेगा

मशहूर टीवी धारावाहिक महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर द्वारा लिखित और निर्देशित प्ले ‘महाभारत’ का अब मुंबई से सटे ठाणे में जय हिन्द अभियान द्वारा 23 नवम्बर को मंचन किया जायेगा। इस सिलसिले में मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जहां खुद पुनीत इस्सर, गूफी पेंटल, जय हिन्द अभियान के संचालक श्री गोपाल सिंह, दीपक कुमार त्रिपाठी, करण शर्मा, दानिश अख्तर मौजूद थे। श्री गोपाल सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि जय हिन्द अभियान देश के क्रांतिकारियों को शहीद का दर्जा दिलवाने का प्रयास कर रहा है। जय हिन्द अभियान द्वारा ठाणे में पहली बार इस मेगा नाटक का मंचन होने जा रहा है। 23 नवम्बर को शाम 7 बजे डॉक्टर काशीनाथ घाणेकर नाट्य गृह हीरानंदानी मीडोज ठाणे वेस्ट में इसका शो होने जा रहा है। फेलिसिटी थियेटर द्वारा प्रोड्युस इस नाटक के रायटर डायरेक्टर पुनीत इस्सर हैं।
पुनीत इस्सर ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके द्वारा लिखित और निर्देशित नाटक महाभारत में दुर्योधन और कर्ण के दृष्टि कोण से कहानी कही गई है। वहीं 31 वर्ष पूर्व बी आर चौपडा द्वारा प्रदर्शित टीवी सीरियल महाभारत में श्रीकृष्ण और भीष्म पितामह को केन्द्र में रखकर महाभारत पेश किया गया था।
उन्होंने कहा कि महाभारत के कलाकारों द्वारा तीन घंटे का लाइव परर्फोमेंस ठाणे के डॉक्टर काशीनाथ घाणेकर नाट्यगृह
में 23 नवम्बर को किया जायेगा। उन्हों ने कहा कि महाभारत प्ले में हर किरदार को जस्टिफाई किया गया है।
इस नाटक का महत्वपूर्ण किरदार दुर्योधन खुद पुनीत इस्सर प्ले करते हैं, जबकि बी आर चोपड़ा की महाभारत में शकुनि के किरदार में नज़र आए गूफी पेंटल भी अपने किरदार को फिर से जिएंगे. करण शर्मा, दानिश अख्तर भी
अहम भूमिकाएं करते हैं। पुनीत इस्सर के पुत्र सिद्धांत इस्सर भी इस नाटक में एक इंपॉर्टेंट पार्ट प्ले करते हैं जो जल्द ही बॉलीवुड में भी अपना करियर शुरू करने जा रहे हैं।
इन दिनों बॉलीवुड में भी स्टार्स के जरिए महाभारत पर बेस्ड फिल्मों की चर्चा है इस पर पुनीत कहते हैं “बेशक शाहरुख, सलमान और अक्षय कुमार को महाभारत पर बेस्ड फिल्मे करनी चाहिए। मैंने सुना है कि दीपिका पादुकोण भी द्रोपदी के दृष्टिकोण से एक फिल्म बना रही हैं और ऐसी फिल्मे बननी चाहिए।”

error: Content is protected !!