अतुल रतनशी शाहजी उत्कृष्ट सेवाभावी पुरुष सम्मान से अलंकृत

विदिशा की माटी के सपूत विदिशा मे विगत 35 वर्ष से परमार्थ जीव दया से लेकर अनेकानेक मानव सेवा मैं अपनी सेवा दे रहे अतुल रतनशी शाहजी को श्रीलंका में उत्कृष्ट सेवाभावी पुरुष सम्मान से अलंकृत किए जाने पर विदिशा के चलो अच्छा करते हैं ग्रुप के सदस्यों ने उनके निवास पर जाकर उनको शुभकामनाएं दी..भारतवर्ष में से सिर्फ 12 ऐसे सेवा भाभी व्यक्तियों को चुना गया था जिसमें मध्यप्रदेश के केवल एक अतुल शाह जी इस सम्मान के लिए चुने गए थे … यह अवार्ड यह सम्मान श्रीलंका देश का एक प्रतिष्ठित सम्मान एवं पुरस्कार के रूप में जाना जाता है इसमें कई वर्षों की सेवाओं को देखते हुए यह सम्मान उन चुनिंदा सेवाभावी लोगों को दिया जाता है.. साथ ही ग्रुप के सदस्यों ने शॉल श्रीफल से सम्मानित कर अतुल शाह जी के उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की.. ताकि वह इसी तरह विदिशा में परमार्थ कार्य करते रहे और विदिशा का नाम पूरे देश में नहीं संपूर्ण विश्व में ऊंच रख सके..

error: Content is protected !!