‘‘उम्मीद‘‘ संस्था के दिव्यांग बच्चों ने मनाया क्रिसमस-डे पर्व

विदिषा 23 दिसम्बर 2019/ दिव्यांग बच्चों की षिक्षा-दीक्षा, षिक्षण-प्रषिक्षण को समर्पित ‘‘उम्मीद‘‘ शिक्षण समिति के दिव्यांग बच्चो द्वारा हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस-डे पर्व मनाया। इस अवसर पर सेन्टा बनी संजना मोटवानी ने केक काटकर उपहार वितरित किए। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को विषेष रूप टॉफी आदि वितरित की। बच्चों ने अत्याधिक प्रसन्नतापूर्वक खूब गायन और नृत्य किया।
स्मरणीय है कि इस संस्था द्वारा सभी धर्मो के सभी धार्मिक तथा सामाजिक त्यौहार परम्परानुसार मनाए जाते हैं। इनमें होली, दीपावली, क्रिसमस आदि विषेष रूप से सम्मिलित हैं। इन त्यौहारों को मनाने का सबसे बड़ा उद्देष्य दिव्यांग बच्चों को सामाजिक तथा धार्मिक परिवेष से अवगत कराना होता है, ताकि वे समाज के रीति-रिवाजों और परम्पराओं को समझ सके। ऐसा होने से उन्हें समाज में घुलने-मिलने में बड़ी सुविधा होती है और समाज भी उन्हें आत्मीयतापूर्वक अपनाता है। उम्मीद संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चों को उनके घर से संस्था तक लाने की निषुल्क वाहन व्यवस्था भी की गई है। दिव्यांगों हेतु विषेष षिक्षा-दीक्षा, स्पीचथैरेपी, फिजियोथैरेपी तथा योग आदि का प्रषिक्षण सक्षम प्रोफेषनल प्रषिक्षकों द्वारा प्रदान किया जाता है।

error: Content is protected !!