छोटकी ठकुराईन ट्रेलर : ठाकुरों वाले स्वैग में दमदार हैं रानी, अंजना और सुशील, मिला यू/ए सर्टिफिकेट

आशुतोष सिंह निर्मित और शम्स दुर्रानी के निर्देशन में बनकर तैयार भोजपुरी की बड़ी मल्टीस्टारर फ़िल्म ‘छोटकी ठकुराईन’ का ट्रेलर आउट कर दिया गया है। फ़िल्म के ट्रेलर में सुपर स्टार यश कुमार, सुशील सिंह और अंजना सिंह का ठाकुरों वाला स्वैग खूब नज़र आया, तो फ़िल्म की कहानी का लीड किरदार भी बेहद दमदार नज़र आया। फ़िल्म के इस सेंट्रल किरदार को सुपर हॉट एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने प्ले किया है, जो सुशील सिंह के अपोजिट ठकुराईन की भूमिका में काफी आकर्षक नज़र आईं हैं।
फ़िल्म की कहानी एक गांव के जुल्मी ठाकुर की मालूम पड़ती है, जिसके अत्याचार के खिलाफ आवाज उनके घर से भी बुलंद होती है। और यह आवाज उठाने वाला कोई और नहीं, खुद ठाकुर की छोटी ठकुराईन ही होती हैं। ट्रेलर के हिसाब से देखा जाय तो, फ़िल्म में और भी कई शेड्स देखने को मिलेंगे। भोजपुरी की हॉट केक अंजना सिंह इस में IPS के किरदार में हैं। यश कुमार की भूमिका भी इस फ़िल्म में बेहद अहम है। फ़िल्म के गाने और डायलॉग भी कमाल के हैं। इसका ट्रेलर इस बात की ओर इशारा करता है कि यह फ़िल्म साल 2020 की पहली बड़ी मल्टीस्टारर फ़िल्म साबित हो सकती है।
लिंक : https://youtu.be/GyfpnU6UfRM

वेब म्यूजिक से जारी फ़िल्म ‘छोटकी ठकुराईन’ के लिए एक बड़ी खबर और है कि फ़िल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। यह फ़िल्म और उसके कलाकारों के लिए अच्छी खबर है। वहीं फ़िल्म का ट्रेलर भी खूब वायरल हो रहा है। दर्शकों ने भी इस फ़िल्म के ट्रेलर को सराहा है, यही वजह है कि फ़िल्म का ट्रेलर वायरल हो चुका। हालांकि अभी इस फ़िल्म का रिलीज डेट आना बांकी है, इसको लेकर खुद फ़िल्म के डायरेक्टर शम्स दुर्रानी का मानना है कि फ़िल्म इतनी ज्यादा बेहतरीन बनी है कि यह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड दर्ज कराएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही वे इस फ़िल्म का रिलीज डेट भी अनाउंस करेंगे। एक्शन दिलीप यादव का है। फ़िल्म के खूबसूरत गीत के गीतकार बीरेंद्र पांडेय और पंकज प्रियदर्शी हैं और संगीतकार धनंजय मिश्रा हैं।
आपको बता दें कि माँ विंध्यवासिनी फिल्म्स प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘छोटकी ठकुराईन’ के प्रोड्यूसर आशुतोष सिंह और को – प्रोड्यूसर गीता देवी हैं। फ़िल्म में यश कुमार, अंजना सिंह, रानी चटर्जी, सुशील सिंह के साथ आशुतोष सिंह,ग्लोरी मोहंता, पिंकी सिंह, रेखा सिंह, असद खान टाइगर, सत्येंद्र गुप्ता, अभय सिंह, डॉ राजेंद्र प्रसाद और शैलेश राणा मुख्य भूमिका में हैं। इसकी कहानी जितेंद्र सुमन और रूप सागर निषाद ने लिखी है।

error: Content is protected !!