विदिषा 2 जनवरी 2020/रघुवंशी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक पालकी निवासी 65 वर्षीय कमलसिंह रघुवंशी का हृदयाघात से दुखद निधन होने पर जिला षिक्षक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष, षिक्षक प्रकोष्ठ के वर्तमान जिलाध्यक्ष तथा सेवानिवृत्त विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी अमरचन्द शर्मा और जिला षिक्षक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा एवं श्रीकांत वैद्य आदि ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा-सुमन समर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईष्वर से की है। वे पत्रकार सुरेन्द्र रघुवंशी, महेन्द्र सिंह और बृजेन्द्र रघुवंशी के पूज्य पिताजी थे।