जब सपने साकार हो VMate के साथ

शायद ही कोई हो जो सफलता, शोहरत और पैसा पाने के सपने नहीं देखता हो, लेकिन उनमें से कितने लोग अपने सपने को पूरा कर पाने में सक्षम हैं? आज, जब सोशल मीडिया अपने चरम पर है, तब VMate जैसे ट्रेंडिंग प्लेटफॉर्म आम आदमी के लिए किसी मंच से कम नहीं हैं। 2017 में लॉन्च किया गया ट्रेंडिंग शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म VMate, बड़ी संख्या में भारतीयों द्वारा अपनाया गया है। क्योंकि यहाँ उन्हें आसान वीडियो एडिटिंग टूल्स, बेहतरीन वीआर स्टिकर्स एवं रोचक ड्युअट फंक्शन मिलते हैं, जिनके उपयोग से वो यादगार पलों को कैद कर VMate समुदाय के साथ शेयर करके इंटरैक्ट भी कर सकते हैं। उनमें से कुछ लोगों ने VMate वीडियोज़ द्वारा पैसा कमाने का सपना पूरा कर लिया है। आज हम कुछ VMate क्रिएटर्स के बारे में जानेंगे, जो अपनी प्रतिभा के बूते सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहे हैं।

अब्दुल्ला पठान को डेट पर जाने का मौका मिला सनी लियोन के साथ
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रहने वाले चौबीस वर्षीय अब्दुल्ला पठान को हाल ही में सनी लियोन के साथ डेट पर जाने का मौका मिला। अब्दुल्ला ने सिविल इंजीनियर की पढ़ाई की और उसके बाद उन्होंने VMate पर विडियों बनाना शुरू कर दिया। कुछ ही समय में फैमस वीडियो क्रिएटर बन गये। आज जिनके पास VMate पर 7 लाख के करीब फॉलोवर्स हैं। अब्दुल्ला पठान अपने काम के प्रति जुनुनी और खुद से बनने वाले स्टंट-मैन है और जो VMate पर, दांतो तले उंगली दबा देने वाले , एक्शन से भरपूर वीडियोज बनाना पसंद करते है। वह WWE रेसलर बनने की ख्वाहिश रखते हैं। http://m.vmate.com/user/81418619

जब एक हाऊस वाइफ संगीता नाविक ने जीती कार
शहर में रहने वालें लोगों के लिए गाड़ी रखना एक जरूरत के तौर पर देखा जाता है, लेकिन एक गांव में, कुछ लोगों के लिए कार खरीद पाना सोच से परे है क्योंकि उनमें से अधिकांश लोगों को भोजन के लिए भी प्रयाप्त कमाई नहीं मिल पाती है। मगर VMate प्लेटफॉर्म के माध्यम से जौनपुर की संगीता नाविक ने 70 लाख प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए, पहले स्थान पर रही और VMate टीम से भव्य स्वागत-सम्मान के साथ कार प्राप्त की।

कटिहार की सेलिब्रिटी अंजू सिंह
अंजू ने बॉलिवुड स्टार बनने का अपना सपना त्याग कर मुंबई छोड़ दिया, लेकिन वो अभिनय का अपना शौक VMate पर पूरा करती रहीं। अपनी इस कला का उपयोग कर मनोरंजक वी-लॉग्स बनाने व उन्हें शेयर करने के लिए वो जुलाई, 2019 में VMate से जुड़ीं। तब उन्हें नहीं पता था कि उनके VMate वीडियोज़ उनकी लोकप्रियता बढ़ाकर उन्हें स्थानीय समाज में सेलिब्रिटी बना देंगे। एक आम पृष्ठभूमि से आई अंजू को हमेशा से अभिनय का शौक था और अभिनेत्री बनने का सपना पूरा करने के लिए वो मुंबई भी गईं, लेकिन सफलता उन्हें VMate पर आकर मिली। वर्तमान में वो VMate पर प्रसिद्धि पाने के साथ 1 से 2 लाख रु. प्रतिमाह की आय भी अर्जित कर रही हैं। आज अंजू एक अच्छी जिंदगी जी रही हैं और उन्हें क्षेत्रीय फिल्मों के कुछ ऑफर भी मिले हैं। अंजू भविष्य की स्टार हैं और वो ऐसे वीडियो बनाना चाहती हैं, जो रोचक हों तथा दर्शकों को आकर्षित करते हों। अपने वीडियो में जान फूंकने के लिए वो लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय कर एक गांव में भी जाती हैं। Link लिंक- http://m.vmate.com/user/99563142

एक लड़की बनी परिवार के लिए वरदान- नैना जी
नैना जी को प्रसिद्धि VMate पर अपनी अद्भुत अभिनय कला के बूते मिली। वो बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश की निवासी हैं। उन्होंने VMate का उपयोग मार्च, 2019 में शुरू किया। कुछ ही महीनों में VMate पर उनके 20 लाख से ज्यादा फौलोअर्स हो गए और वो अधिकतम फौलोअर्स वाले सर्वोच्च क्रिएटर्स में शामिल हो गईं। वो अपने प्रेरणाप्रद व्यक्तित्व एवं अपने शौक को आय के बेहतरीन अवसर में बदलने के लिए जानी जाती हैं। आज नैना प्रतिमाह 2 लाख रु. कमाती हैं तथा अपने परिवार को आर्थिक सहयोग भी कर रही हैं। नैना के पास अब गाजियाबाद में एक फ़्लैट है और वो अपने पति व बच्चों के साथ एक सुखी जीवन व्यतीत कर रही हैं। Link लिंक – http://m.vmate.com/user/70865488

error: Content is protected !!