मसिहा बन के उभरे है रियल सुपरस्टार आनंद ओझा

इन दिनों पूरा देश कोरोना जैसे भयंकर वैश्वीक महामारी के प्रकोप से जूझ रहा है! जिसको रोकने के लिए सरकार ने पूरे देश के अन्दर 21 दिनो का लॉक डाउन लगा दिया हैं,जिसके कारण देश मे कोई भी व्यक्ति अपने घरो से निकलना नहीं चाहता हैं,सभी अपने आप को इस महामारी से बचाना चाहते हैं !इन सब के बीच हमारे देश के
डाक्टर,नर्स,पुलिस,आर्मी,सफाईकर्मी आदि अपने जान की परवाह किए बीना देश की सेवा में लगे हुए है! जिसमे एक नाम आगरा जोन के आगरा ट्रैफिक इन्सपेक्टर व भोजपुरि फिल्मो के मशहूर अभिनेता “आनंद ओझा” का नाम भी शुमार हैं! जो इन दिनों लोगों के मसिहा बनके उभरे है! जो इन तस्वीरो में साफ देखी जा सकती हैं! लोगों की मदद मे दिन रात लगे हैं रियल सुपरस्टार आनंद ओझा,आगरा में फंसे लोगों के लिए दिन रात मदद के लिए तत्पर आनंद ओझा इन दिनों आगरा के चप्पे चप्पे पर अपनी नजर बनाये हुए हैं,ताकी कोई बेसहारा खाली पेट न सो पाये,इन पलायनकर्ताओ के लिए अभिनेता आनंद ओझा ने आगरा के विभिन्न भागों में खुद जाकर राहत सामग्री प्रदान कर रहे हैं तथा उनको सही सलामत अपने घरो के लिए भेजने मे भी तेजी से जुटे है!
अभिनेता व इन्सपेक्टर “आनंद ओझा” बताते है की जो भी व्यक्ति आगरा के अंदर फंसा है उसके तत्काल रहने और खाने पीने की व्यवस्था की गई है! तथा उनको उनके घर सही सलामत भजने की भी व्यवस्था की जा रही हैं! जिससे वह जल्द ही अपने घर पहुंच पाएन्गे! अभिनेता आनंद ओझा ने बताया की जो भी लोग दुसरे राज्यो से पलायन कर आगरा या आगरा के सीमा क्षेत्र मे फंसे है उन्हे घबराने की जरूरत नहीं है! आगरा पुलिस उनकी सेवा के लिए हर वक्त मदद के लिए तत्पर हैं! बस वह अपना धैर्य बनाये रखें!

error: Content is protected !!