इंटरनेशनल खिलाड़ी प्रफुल शाह की 31 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

विदिशा मैं समाज सेवा के पर्याय के रूप में जानने वाले एवं इंटरनेशनल खिलाड़ी प्रफुल शाह जी की 31 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विदिशा नगर के अनेक सामाजिक संगठनों ने उनकी पुण्यतिथि पर सामाजिक कार्य कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।।
बेतवा उत्थान समिति द्वारा प्रातः काल में बेतवा उद्यान में 20 पौधों का रोपण किया।।

रिटायर शिक्षक संघ ने जिला चिकित्सालय के को भी टाइम पर पहुंच कर घर की बनी हुई इडली चटनी और टूथपेस्ट किट वितरित की।।
सार्वजनिक भोजनालय समिति द्वारा समिति के फाउंडर प्रफुल शाह जी की स्मृति में आज मरीजों के परिजनों को विशेष भोजन एवं खिचड़ी -फल बिस्किट वितरित किए।
कच्छी गुजराती समाज द्वारा गौशाला में गायों हेतु गो ग्रास का का वितरण। एवं शाम को नियमित गो ग्रास संगठन द्वारा हरे चारे एवं गुड़ का का वितरण।
अनाज तिलहन व्यापार महासंघ द्वारा विदिशा सरकारी अस्पताल पहुंचकर सभी मरीजों को मास्क वितरण फल वितरण एवं बिस्किट का वितरण किया गया।
रतनशी शाह सेवा ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण..
चलो आज कुछ अच्छा करते हैं ग्रुप द्वारा शाम को रेन बसेरा एवं अन्य स्थल पर असहाय निराश्रित को दाल खिचड़ी का वितरण किया गया ..
प्रफुल्ल शाह सेवा समिति द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 5 जरूरतमंद बालिकाओं की स्कूल एवं ट्यूशन फीस देने का निर्णय इसके साथ ही अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा सामाजिक गतिविधियां की गई।

error: Content is protected !!