10 माह के बाद विद्यालय में अध्ययन करने आए विद्यार्थियों का शासन के नियमानुसार प्रवेश

छतरपुर छतरपुर विधानसभा क्षेत्र विकासखंड ईसानगर के ग्राम बारी हाई स्कूल में 22 मार्च 2020 के बाद मध्यप्रदेश शासन शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु कोरोना महामारी गाइडलाइन के अनुसार अध्ययन कराने के आदेश प्राप्त होने के बाद बच्चों को सैनी ट्राई मार्क्समाक्स लगाकर सोशल डिस्टेंस के साथ कक्षाओं में अध्ययन हेतु माता-पिता की सहमति से आमंत्रित किया गया l
शासकीय हाई स्कूल बारी प्राचार्य श्रीमती माधुरी गुप्ता की अनुमति से बुंदेलखंड के समाजसेवी राष्ट्रीय आदर्श शिक्षा रत्न उपाधि से सम्मानित पंडित संतोष गंगेले कर्मयोगी द्वारा विद्यालय में कोरोना वायरस महामारी सड़क सुरक्षा शिक्षा स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान दिया सभी बच्चों को माक्स वितरण किए गए नैतिक शिक्षा एवं व्यवहारिक जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया इस अवसर पर शिक्षक श्रीमती विमला चौरसिया श्री राम मिलन तिवारी श्री विजय प्रकाश सोनी श्री राम प्रकाश विश्वकर्मा शिक्षक श्री सीपी तिवारी द्वारा मध्यप्रदेश शासन की शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला गया साला प्रमुख प्राचार्य श्रीमती माधुरी गुप्ता ने साला में पधारे समाजसेवी संतोष गंगेले के विचारों की सराहना की और उनके त्याग व परिश्रम के लिए आभार व्यक्त किया

error: Content is protected !!