चायपत्‍ती ट्रेलर: पेश है हॉरर और कॉमेडी का जबर्दस्‍त मेल

जाने माने कहानीकार सुधांशु राय, जो कि मिस्‍ट्री, थ्रिलर और डिटेक्टिव कहानियों को लिखने और बेहतरीन अंदाज़ में सुनाने के लिए जाने जाते हैं, और जिन्‍होंने हाल ही में अपने रेडियो स्‍टोरीटैलिंग शो के पहले सीज़न को पूरा किया है, अब एक हॉरर कॉमेडी शॉर्ट फिल्‍म – चायपत्‍ती पेश करने जा रहे हैं। सुधांशु ने इस शॉर्ट फिल्‍म के साथ निर्देशन और अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा है। यह फिल्‍म सेंट्स आर्ट और कहानीकार सुधांशु राय के बैनर तले प्रस्‍तुत की गई है। बुधवार को जारी ट्रेलर न सिर्फ रहस्‍य से भरपूर है बल्कि इसके हास्‍य को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

फिल्‍म के 30 सेकंड के प्रभावशाली ट्रेलर में सुधांशु और उनके दोस्‍त (अभिषेक सांपलिया और शोभित सुजय) एक भूत को बुलाते हुए दिख रहे हैं। फिल्‍म में रोमांच का और तड़का लगाया है अभिनेत्री प्रियंका सरकार की आवाज़ ने, जिनकी झलक दर्शकों को फिल्म के रीलीज़ के साथ मिलेगी।

ट्रेलर लिंक:

error: Content is protected !!