रिलायंस ने 2020-21 में सीएसआर पहल के तहत 1,140 करोड़ रूपय खर्च किए

कोरोना संकट की इस घड़ी में Reliance Industries (RIL) ने अपने कर्मिचारियों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. रिलायंस कंपनी कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले अपने कर्मचारियो के परिवारों को अगले पांच सालों तक मासिक वेतन देना जारी रखेगी. इसके साथ ही कंपनी द्वारा पीड़ित परिवार की 10 लाख रुपये तक एकमुश्त आर्थिक मदद भी की जाएगी. इसके साथ ही रिलायंस बच्चे के ग्रेजुएट होने तक पति या पत्नी, माता-पिता और बच्चों के लिए अस्पताल में भर्ती होने के लिए प्रीमियम का 100 प्रतिशत भुगतान भी वहन करेगी. इसके अतिरिक्त, जो कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं या उनके परिवार का कोई सदस्य कोविड की चपेट में है तो वे शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तर ठीक होने तक कोविड-19 लीव ले सकते हैं.
नई दिल्ली, भाषा: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मार्च 2021 में समाप्त वित्त वर्ष में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत 1,140 करोड़ रुपये खर्च किए। इनमें कोविड-19 सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और आपदा प्रतिक्रिया से जुड़ी पहल शामिल हैं। कंपनी की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस ने 2019-20 में सीएसआर पहल पर 1,022 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
महामारी के खिलाफ भारत के खिलाफ अभियान में शामिल होते हुए कंपनी ने पिछले एक साल में चिकित्सा सेवा, चिकित्सीय तरल ऑक्सिजन, भोजन और मास्क प्रदान किए। उसके जामनगर स्थित संयंत्र से हर दिन राज्यों को निशुल्क 1,000 टन ऑक्सिजन उपलब्ध कराया गया, जिससे हर दिन करीब एक लाख मरीजों की जरूरतें पूरी हुईं।
कंपनी ने 27 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 5.5 करोड़ खाने के पैकेट, कोविड स्वास्थ्य सेवा एवं इलाज के लिए 2,300 से ज्यादा बिस्तर प्रदान किए। रिलायंस ने इसके अलावा मुंबई में देश का पहला कोविड अस्पताल स्थापित किया, 21 राज्यों और दो केंद्रशासित क्षेत्रों में फ्रंटलाइन के 50 लाख कर्मियों एवं आवश्यक सेवा प्रदाताओं को एक बार से ज्यादा इस्तेमाल किए जा सकने वाले 81 लाख मास्क प्रदान किए। साथ ही रिलायंस ने 18 राज्यों के 249 जिलों में कोविड-19 सेवा में लगे 14,000 से ज्यादा अधिसूचित एंबुलेंस और वाहनों को 5.5 लाख लीटर मुफ्त ईंधन उपलब्ध कराया।

error: Content is protected !!