जनता का काग्रेंस से मोहभंगः किरण माहेश्वरी

नई दिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि गुजरात में भाजपा की ऐतिहासिक विजय विकास एवं राष्ट्रवादी चिंतन के प्रति जन समर्थन की अभिव्यक्ति है। जनता का काग्रेंस से मोहभंग हो गया है। अब देश काग्रेंस की साम्प्रदायिक एवं जातिवादी नीतियों को सहने को तैयार नहीं है। नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में गुजरात के विश्वास से सुशासन और विकास राजनीति के केन्द्र में आऐंगे।
किरण ने कहा कि भारी दुष्प्रचार, अपार संसाधनों का उपयोग, सरकारी अधिकरणों का खुला दुरुपयोग भी काग्रेंस को गुजरात में सफल नहीं बना सका। हिमाचल प्रदेश में भी काग्रेंस दुष्प्रचार एवं अपार संसाधनों के कारण जनता में भ्रम उत्पन्न करनें में सफल रही। कुशासन, अदूरदर्शिता एवं दिशाहीन नेतृत्व के कारण ही राजस्थान कांग्रेस के शासनकाल में विकास के सभी मानदण्डों में पिछड़ गया है। अब जनता यहाँ पर भी कांग्रेस को सबक सिखाने को आतुर है। सारे देश में कांग्रेस कुशासन, भ्रष्टाचार और जन विरोधी नीतियों का पर्याय बन गई है।

error: Content is protected !!