हीरो मोटोकॉर्प ने हीरो कोलैब्स के चौथे एडिशन की घोषणा की

नई दिल्‍ली, 15 जून, 2021- विश्‍व में मोटरसाइकल्‍स और स्‍कूटर्स के सबसे बड़े उत्‍पादक हीरो मोटोकॉर्प ने अपने हीरो कोलैब्स प्‍लेटफॉर्म के अंतर्गत एक नया चैलेंज लॉन्‍च किया है।
यह एक्‍सपीरियेन्‍स चैलेंज हीरो मोटोकॉर्प के ग्राहकों के लिये रिटेल के एक नया अनुभव उत्पन्न करने पर केन्द्रित है और आर्किटेक्‍ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स और उत्‍साही लोगों को एक आदर्श प्‍लेटफॉर्म देता है। इसके द्वारा वे अपनी कल्‍पना को साकार कर सकते हैं और अपनी तकनीकी कुशलताओं, रचनात्‍मकता और डिजाइनिंग की योग्‍यता का प्रदर्शन कर सकते हैं।
‘परिवहन का भविष्‍य बनो’ के हीरो मोटोकॉर्प के लक्ष्‍य के अनुसार, एक्‍सपीरियेन्‍स चैलेंज का उद्देश्‍य भारत और विश्‍व में कंपनी के व्‍यवसाय परिचालन को रिटेल का एक नया अभिगम देना है। इस चैलेंज के हिस्‍से के तौर पर, भाग लेने वालों को अगली पीढ़ी के बिक्री एवं बिक्री-पश्‍चात ग्राहक अनुभव के लिये अपना दृष्टिकोण दिखाना होगा, जो हीरो मोटोकॉर्प के नये खोजपरक और रोमांचक उत्‍पादों और परिवहन समाधानों के लिये होगा। यह नया रिटेल अनुभव कंपनी के मौजूदा बिक्री तंत्र के साथ सह-अस्त्तिव में रहेगा
यह चैलेंज दो चरणों में विभाजित है। पहले चरण में, भाग लेने वालों को ग्राहक के सफर के साथ नये युग की रिटेल दुकान के इंटीरियर्स और एक्‍सटीरियर्स के 3डी रेंडर्स का एक प्रेजेंटेशन और 4 मिनट का वीडियो प्रस्‍तुत करना होगा और नामकरण का सुझाव भी देना होगा। दूसरे चरण में, चयनित अभ्‍यर्थी हीरो मोटोकॉर्प के वरिष्‍ठ प्रबंधन के समक्ष अपना समाधान प्रस्‍तुत करेंगे। इस चैलेंज में अभ्‍यर्थी अकेले या 2-3 लोगों की टीम में भाग ले सकते हैं और उन्‍हें कार्यान्‍वयन की व्‍यवहारिकता और आसानी पर केन्द्रित होना चाहिये।
इच्‍छुक व्यक्ति/ समूह रजिस्‍टर होने के लिये हीरो कोलैब्स की ऑफिशियल वेबसाइट (https://www.herocolabs.com/) पर जा सकते हैं। रजिस्‍ट्रेशन की अंतिम तिथि 27 जून, 2021 है। हीरो कोलैब्स के पिछले संस्‍करणों में मिले भारी प्रतिसाद को देखते हुए, इस चैलेंज को कोल‍ंबिया में भी लॉन्‍च किया गया है।
हीरो मोटोकॉर्प में हेड ऑफ स्‍ट्रेटजी, मालो ली मैसन ने कहा कि, “एक साल की छोटी-सी अवधि में, हीरो कोलैब्स ने तेजी से एक नियमित और भरोसेमंद क्राउडसोर्सिंग प्‍लेटफॉर्म का रूप ले लिया है और इसमें विभिन्‍न क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया है। एक प्‍लेटफॉर्म पर एक जैसी सोच वाले उत्‍साही लोगों की एक बड़ी संख्‍या को मिलकर काम करते और निर्माण करते हुए देखना रोमांचक है, जो ब्राण्‍ड हीरो के लिये अपने जुनून के चलते एक साथ आते हैं। एक्‍सपीरियेन्‍स चैलेंज हीरो कोलैब्स का दायरा बढ़ाता है, भाग लेने वालों के नये समूह को जोड़ता है और प्रतिभावान दिमागों को अपनी कुशलताएं और रचनात्‍मकता दिखाने का मौका देता है। हमें कुछ बेहतरीन एंट्रीज का इंतजार है!”
विश्‍वभर में पसंद की गई हीरो एक्‍सपल्‍स 200 इस चैलेंज का ग्रैण्‍ड प्राइज है। प्रथम उपविजेताओं को स्‍टाइलशि हीरो ग्‍लैमर और द्वितीय उपविजेताओं को अपनी धाक जमाने वाली हीरो पैशन प्रो मिलेगी। इसके अलावा, सभी विजेताओं को 10,000 रूपये के वाउचर्स मिलेंगे। भारत और कोलंबिया के लिये अलग-अलग विजेताओं की घोषणा होगी।
विजेताओं और उपविजेताओं का मूल्‍यांकन विभिन्‍न मापदंडों पर हीरो मोटोकॉर्प की क्रॉस-फंक्‍शनल टीम के द्वारा कई राउंड्स में होगा। विजेताओं की घोषणा हीरो मोटोकॉर्प के सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स के जरिये होगी।

error: Content is protected !!