टेक्‍नो ने भारत में नया ब्रांड स्लोगन ‘स्टॉप एट नथिंग’ लॉन्च किया

नई दिल्ली, सितंबर 2021: वैश्विक प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड, टेक्‍नो ने आज अपना नया ब्रांड स्लोगन ‘स्टॉप एट नथिंग’ लॉन्च किया। कंपनी ने #StopAtNothing हैशटैग से ब्रांड अभियान को भी लॉन्‍च किया है जोकि उन लोगों को सम्‍मान देता है जिन्होंने तमाम बाधाओं के बावजूद आगे बढ़ना जारी रखा। #StopAtNothing टेक्‍नो की तरफ से मानव प्रगति और उद्देश्य, क्षमता एवं उत्कृष्टता के लिए लोगों की निरंतर तलाश को मान्यता देता है।
नए ब्रांड स्लोगन के साथ टेक्‍नो वास्तव में अनस्‍टॉपेबल है। भारतीय बाजार में टेक्‍नो की सालाना वृद्धि दर 210% रही है। अप्रैल 2017 में अपने स्‍थानीय लॉन्‍च के बाद से कंपनी भारतीय बाजार में 11 मिलियन यूनिट की बिक्री करने में सफल रही है। (स्रोत –काउंटरप्‍वाइंट दूसरी तिमाही 2021 रिसर्च)
#StopAtNothing समकालीन स्मार्टफोन तकनीकों को सामने लाने और वैश्विक उभरते बाजारों के लिए इसे सुलभ बनाने के वादे को पूरा करने की दिशा में टेक्‍नो का अगला कदम है।
टेक्‍नो का ब्रांड अभियान “प्रगतिशील लोगों” और उन “दिल से जवां युवाओं” का जश्न मनाता है, जो प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने के दौरान अदम्य रूप से लोचशील बने रहते हैं।
टेक्‍नो के सीएमओ डैनी जू ने कहा, “हमने देखा है कि प्रतिकूल परिस्थितियों, विशेषकर उभरते बाजारों में युवा व्यस्कों के बीच में समाज कितना लचीला और प्रगतिशील हो सकता है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां से आते हैं या आप शारीरिक रूप से कैसे दिखते हैं या आप किस जेंडर से संबंधित हैं, लोग प्रगति के लिए “किसी भी कीमत पर नहीं रुकेंगे” और अपनी क्षमता को प्राप्त करने के लिए रचनात्मक और क्रांतिकारी तरीके खोजेंगे और इस दौरान वह खुद को एक आनंदमय और रोमांचक यात्रा पर पाते हैं।” और यह रवैया और भावना टेक्‍नो के साथ इतनी दृढ़ता से प्रतिध्वनित होती है कि हम इसे अपनाने के लिए आकर्षित हुए और हम कौन हैं और हम एक टेक्‍नोलॉजी ब्रांड के रूप में क्या करते हैं, हमने इसके मूल में इसे स्थापित किया।”
इस अभियान को दुनिया भर में शुरू किया जाएगा। इस अभियान में मानवीय भावना के लचीलेपन को प्रदर्शित करने के लिए बनाया गया 60-सेकेंड का वैश्विक ब्रांड वीडियो भी शामिल है। इसे नाइजीरिया, केन्या, भारत, तुर्की, फिलीपींस और रूस जैसे प्रतिनिधि बाजारों से निकलने वाली डिजिटल, सोशल और अन्‍य मार्केटिंग युक्तियों के रणनीतिक क्रियान्वयन द्वारा समर्थन मिलेगा।
जू ने कहा, #StopAtNothing एक और बड़ा ब्रांड अभियान है।’’ “यह उन मूल्यों और दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करता है जिसे हम एक ब्रांड के रूप में गले लगाते हैं और जो टेक्‍नोलॉजी प्रदान करने में टेक्‍नो की भूमिका को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है।”
उन्होंने कहा, “#StopAtNothing न केवल प्रेरित करता है, बल्कि यह हमारे उपभोक्ताओं को नवीन और खूबसूरत टेक्‍नोलॉजी समाधानों के साथ समर्थन करने के लिए टेक्‍नो की पूर्ण प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है। ये समाधान प्रगति के प्रवर्तक के रूप में कार्य करते हैं।”
टेक्‍नो का लक्ष्य दुनिया में सबसे प्रशंसित टेक्‍नोलॉजी ब्रांड बनना और प्रोडक्‍ट एवं एक्‍सपीरिएंस इनोवेशंस में लगातार सफलता हासिल करना है।
हाल में हुई काउंटरप्वाइंट स्टडी दूसरी तिमाही रिपोर्ट के अनुसार, ट्रांसियॉन ग्रुप के ब्रांड (आईटेल, इनफिनिक्‍स और टेक्‍नो) सालाना आधार पर 210% की वृद्धि दर्ज करते हुए 2021 की दूसरी तिमाही में संपूर्ण भारतीय स्मार्टफोन बाजार की 7% हिस्सेदारी पर कब्जा करने में सफल रहा है।
जू ने कहा, ‘’भारतीय बाजार में अब तक की हमारी सफलता का श्रेय हमारे ‘ग्लोकल अप्रोच’ (वैश्विक और स्थानीय मिश्रण आधारित दृष्टिकोण) को दिया जाता है , जो ‘थिंक ग्लोबली, एक्ट लोकली’ के हमारे दर्शन पर आधारित है। हम बाजार की जरूरतों का अनुमान लगाने, बदलाव को अपनाने और अपने ग्राहकों के व्यवहार पैटर्न के अनुरूप अपने उत्पादों को तैयार करने के लिए दूरदर्शिता का प्रयोग करते हैं।”
इस साल की शुरुआत में टेक्‍नो ने अपनी नवीनतम “सुपरपावर” की घोषणा करते हुए ए-लिस्ट हॉलीवुड सेलिब्रिटी क्रिस इवांस को अपने विश्वव्यापी ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है। इस गठबंधन ने वैश्विक रूप से उभरते बाजारों में एक लीडर के रूप में पहचाने जाने के टेक्‍नो के दृढ़ संकल्प को मजबूत करता है।
वैश्विक मंच पर ब्रांड लगातार मजबूत हो रहा है और ऐसे में टेक्‍नो को अब मुख्यधारा के ब्रांड्स के साथ प्रतिस्पर्धा करनी पड़ रही है। इस प्रतिस्पर्धा की वजह से ये ब्रांड्स निस्संदेह टेक्‍नो के “सुपर-नायक” की छवि पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

error: Content is protected !!