यूजर्स की लोकप्रिय मांग को देखते हुए, अमेज़न प्राइम म्यूजिक ने अपना एप हिन्दी में लॉन्च किया है। अभी हिन्दी अमेज़न प्राइम म्यूजिक पर सबसे ज्यादा स्ट्रीम हो रही म्यूजिक लैंग्वेज है और पॉडकास्ट्स का उपभोग भी धीरे-धीरे हिन्दी की ओर जा रहा है, क्योंकि इस साल अप्रैल में इसके लॉन्च होने के बाद उपभोग में चार गुना बढ़ोतरी हुई है।
हिन्दी इंटरफेस का लॉन्च होना प्राइम ग्राहकों के लिये इस फेस्टिव सीजन में जश्न मनाने का एक अन्य कारण है। इस लॉन्च के साथ, हिन्दी टेक्स्ट को पसंद करने वाले प्राइम मेम्बर्स 75 मिलियन गानों का एक ऐड-फ्री सिलेक्शन, 10 मिलियन से ज्यादा पॉडकास्ट एपिसोड्स, असीमित ऑफलाइन डाउनलोड्स और बहुत कुछ पाएंगे। वे अब शेरशाह फिल्म के चार्टबस्टर हिट्स से लेकर कातिल डॉक्टर, अकबर बीरबल स्टोरीज, पैसा वैसा, खूनी, आदि जैसे ट्रेंडिंग हिन्दी पॉडकास्ट्स तक को सुन सकेंगे; बिना किसी अतिरिक्त खर्च के। Amazon.in और प्राइम वीडियो के लिये हिन्दी इंटरफेस आने के बाद, अब ग्राहक हिन्दी में अपनी पसंदीदा प्लेलिस्ट्स के माध्यम से खरीदारी, वाचिंग और नैविगेशन कर सकते हैं।
इस लॉन्च पर अपनी बात रखते हुए, अमेज़न प्राइम म्यूजिक के डायरेक्टर साहस मल्होत्रा ने कहा, ‘’हम यूजर को सबसे ज्यादा निजीकृत अनुभव देने के लिये प्रतिबद्ध हैं और हिन्दी का अमेज़न प्राइम म्यूजिक पर सबसे ज्यादा स्ट्रीम होने वाली भाषा होना इस लॉन्च को ज्यादा खास बनाता है। भारत में हमारा प्राइम मेम्बर बेस बढ़ने और ग्राहकों द्वारा प्राइम शॉपिंग तथा प्राइम वीडियो एप्स पर हिन्दी के अनुभव का मजा लेने के साथ, हमने देखा कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक प्राइम म्यूजिक एप को भी हिन्दी में एक्सेस करने का अनुरोध कर रहे थे। इस प्रकार हमें अपने यूजर्स के लिये अनुभव को निजीकृत करने की प्रेरणा मिली, ताकि वे अपनी पसंद की भाषा में संगीत और पॉडकॉस्ट्स सुनने का आनंद ले सकें। आखिरकार अमेज़न प्राइम म्यूजिक में हमारा हर काम ग्राहकों पर केन्द्रित होता है।‘’
हिन्दी इंटरफेस एंड्रॉइड यूजर्स के लिये उपलब्ध होगा और अन्य डिवाइसेस पर भी आएगा।
अमेज़न प्राइम म्यूजिक ने सभी प्रकार के श्रोताओं के अलग-अलग मूड के हिसाब से विज्ञापन-रहित म्यूजिक लिसनिंग तैयार कर और प्रीमियम क्वालिटी की सर्विस देकर भारतीयों के संगीत और पॉडकास्ट्स से जुड़ने का तरीका बदला है। इस साल इससे पहले, उन्होंने अपनी सर्विस पर पॉडकास्ट्स पेश की थीं। उसके बाद हाल ही में टी-सीरीज के साथ मिलकर मिक्सटेप का एडिशन दिया था।