नई दिल्ली, 25 नवंबर 2021 : ग्लोबल प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रैंड टेक्नो ने अपनी सबसे लोकप्रिय स्पार्क सीरीज के तहत ऑल-न्यू 4+64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट स्पार्क 8 को लॉन्च किया। इस वैरिएंट में सेग्मेंट में पहली बार कई फीचर्स दिए जा रहे हैं। इसका दाम 10,499 रुपये है। इस फोन में 16 एमपी एआई ड्यूल रियर हाई रेजोल्यूशन कैमरा, शानदार व्यूईंग के लिए 269 पीपीआइ स्क्रीन पिक्सल डेंसिटी के साथ 6.56 इंच का ज्यादा बड़ा डिस्प्ले, ताकतवर हेलियो जी25 प्रोसेसेर और बेहतर इंडियन लैंग्वेज सपोर्ट जैसे कई सेगमेंट अग्रणी फीचर्स शामिल है। स्पार्क 8 को ग्रेटर भारत के लिए शानदार स्मार्टफोन अनुभव देने के लिहाज से डिजाइन किया गया है।
टेक्नो के लेटेस्ट स्पार्क 8 4+64 जीबी वैरिएंट को हमेशा बिजी रहने वाले नए भारत के जेनरेशन जेड उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ये फोन इन उपभोक्ताओं की तमाम जरूरतों को पूरा करता है। चाहे वह मनोरंजन के लिए बिना किसी रुकावट के कंटेंट की खपत की जरूरत हो या रोजाना प्रोफेशनल अंदाज में मल्टी टास्किंग का अनुभव। ब्रैंड के सिद्धांतों के अनुरूप स्पार्क 8 को कैटिगरी को परिभाषित करने वाले फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें सेगमेंट में पहली बार 6.56 इंच का एचडी+डिस्प्ले दिया गया है। गेम्स खेलने के दौरान आसानी से मोबाइल को चलाने के लिए इसमें120 हटर्ज का टच रेस्पॉन्स दिया गया है। टेक्नो की स्पार्क सीरीज को अपने बेहतरीन कैमरा, डिस्प्ले और अफोर्डेबल सेगमेंट में ऑल इन्क्लूसिव स्मार्टफोन का अनुभव प्रदान करने के लिए समग्र रूप से डिजाइन किया गया है। नया वैरिएंट बेहतर इंडियन लैंग्वेज सपोर्ट फीचर के साथ भी आता है। इससे उपभोक्ताओं को अपनी स्थानीय भाषा में आसानी से और खुलकर बातचीत करने की सुविधा मिलती है।
नया स्मार्टफोन तीन नए वाइब्रैंट रंगों में उपलब्ध है, जिसमें अटलांटिक ब्लू, टरक्वॉइज़ सायन औरआइरिश पर्पल शामिल हैं।
स्पार्क 8(4+64जीबी) वैरिएंट की प्रमुख विशेषताएं
16 एमपी एआई एनहैंस्ड ड्यूल रियर हाई रेजोल्यूशन कैमरे के साथ फोटोग्राफी के अपने गेम को और निखारिए
स्पार्क 8 4जीबी वैरिएंट 16 एमपी के आई ड्यूल रियर कैमरे सै लैस है। कम रोशनी में शानदार और सुपर क्लियर तस्वीरें खींचने के लिए फोन में एफ 1.8 का लार्ज अपर्चर और क्वॉड फ्लैश लाइट है। इसके अलावा यह कई प्रो शूटिंग मोड्स को सपोर्ट करता है, जिसमें एआई ब्यूटी, स्माइल शॉट, स्माइल पोर्टेट, एचडीआर, एआर शॉट, फिल्टर्स, टाइम लैप्स, पैनोरमा, स्लो मोशन तथा कई अन्य दूसरे शूटिंग मोड्स शामिल हैं, जिससे आपको प्रोफेशनल फोटो खींचने और वीडियो बनाने में मदद मिलती है
सेल्फी लेने के शौकीनों के लिए स्पार्क 8 4जीबी वैरिएंट 8 एमपी के फ्रंट कैमरे के साथ आता है, जिसमें ड्यूल फ्रंट फ्लैश, वाइड सेल्फी, एआर शॉट जैसे कई मोड्स शामिल है, जिसमें आप कम रोशनी में भी परफेक्ट सेल्फी खींच सकते हैं।
नए मेटल कोडिंग डिजाइन के साथ अपने स्टाइल की झलक दीजिए
स्पार्क 8 बोल्ड, आकर्षक, ऊर्जावान और युवाओं को पसंद आने वाले डिजाइन से लैस है। इंटिग्रेटेड रियर कैमरे के डिजाइन, स्लिम नजर आने वाले फ्रेम और नए जमाने के एनसीवीएम कलरिंग प्रोसेस से प्रीमियम फील मिलती है। इसके लुक से ही पता चल जाता है कि इसे नौजवानों और स्टाइलिश यूथ के लिए डिजाइन किया गया है।
इंप्रूव्ड इंडियन लैंग्वेज सपोर्ट फीचर के साथ भाषा की दीवार को तोड़िए
स्पार्क 8 फोन को भाषाई दीवार तोड़ने के लिए इंडियन लैंग्वेज सपोर्ट फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। इससे आपको अपने प्रियजनों से अपनी स्थानीय भाषा में बातचीत करने की आजादी मिलती है। 4 जीबी वैरिएंट के साथ मिलने वाला स्पार्क 8 सभी प्रमुख स्थानीय भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिसे यूजर्स को फ्री होकर बातचीत करने में मदद मिलती है।
6.56 इंच के एचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले के साथ परफेक्ट व्यूइंग का मजा उठाएं
4जीबी वैरिएंट में मिलने वाले स्पार्क 8 में 6.56 इंच का बिग एचडी डॉट नॉच डिस्प्ले है, जो इसे मनोरंजन के लिए परफेक्ट साधन बनाता है। 480 निट्स की ब्राइटनेस फोन की स्क्रीन को दिन के उजाले में चमकदार रोशनी से भर देती है। इस फोन की स्क्रीन का साइज गेम खेलने, वीडियो देखने और दूसरी ऑनलाइन गतिविधियों जैसे ई-लर्निंग और मीटिंग आदिके लिए परफेक्ट है।
हेलियो जी25 गेमिंग प्रोसेसेर के साथ प्रोफेशनल अंदाज में गेम खेलिए
स्पार्क 8 4जीबी 2.0 गीगाहटर्ज के जी25गेमिंग प्रोसेसर केसाथ आता है। यह तेजी से चलने के लिए 8 कोर्स का भार वहन सहन रहता है। इसकी हाइपर इंजन टेक्नोलॉजी गेमिग के दौरान तेज रफ्तार परफार्मेंस देती है।
लंबे समय तक चलने वाली 5000 एमएएच की बैटरी और डीटीएस साउंड के साथ मनोरंजन करते रहिए:
स्पार्क 8 4जीबी वैरिएंट में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 65 दिनों का जबर्दस्त स्टैंडबाय टाइम, 30 घंटों की कॉलिंग, 17 घंटों की वेब ब्राउजिंग, 144 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और 24 घंटे का वीडियो प्लेबैक प्रदान करता है। इसके अलावा स्पार्क 8 डीटीएस साउंड से भी लैस है, जिससे स्मार्ट फोन की साउंड क्वॉलिटी और भी निखर जाती है।