एनसीसी 73 वे राष्ट्रीय दिवस पर प्रशिक्षण गोष्ठी का आयोजन

नौगांव छतरपुर आज दिनांक 28 नवंबर को कमांडिंग अधिकारी 25 मध्य प्रदेश बटालियन छतरपुर के आदेश एवं दिशा निर्देश अनुसार बापू महाविद्यालय नौगांव एवं पॉलिटेक्निक महाविद्यालय नौगांव के एनसीसी कैडेट द्वारा संयुक्त रुप से एनसीसी डे हार्दिक उत्साह के साथ मनाया गया इस अवसर पर पॉलिटेक्निक महाविद्यालय नौगांव की एनसीसी अधिकारी कैप्टन डीआर अहिरवार बापू महाविद्यालय से एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट शीतल सिरोठिया लेफ्टिनेंट रामकुमार आर्य स्पोर्ट ऑफिसर हेमंत कुमार यादव वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी श्री संतोष गंगेले कर्मयोगी जी वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रकार संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार श्री जीतेंद्र शर्मा जी 25 एमबी बटालियन छतरपुर से नायब सूबेदार मनोज कुमार जी हवालदार सुरेंद्र सिंह जी भूतपूर्व सीनियर एनसीसी कैडेट रोशनी अहिरवार रुचि पटेरिया आशुतोष गुप्ता अश्विनी मिश्रा एवं पॉलिटेक्निक से अजय सेन सीनियर क्रेडिट अंजली पाठक रोशनी अहिरवार गजेंद्र शर्मा अरुण चतुर्वेदी प्रथम पाठक शैलेंद्र राजपूत उपस्थित रहे इस अवसर पर कैडेटों द्वारा भिन्न भिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित किया गया l
एनसीसी के पूर्व छात्र एवं समाजसेवी संतोष गंगेले कर्म योगी ने एनसीसी स्थापना दिवस तथा उसकी कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की बच्चों को एनसीसी के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला इस अवसर पर एनसीसी अधिकारियों द्वारा एवं पत्रकार महोदय द्वारा कैडेटों को एनसीसी डे के अवसर पर राष्ट्रीयता से ओतप्रोत मार्गदर्शन प्रदान किया गया कार्यक्रम हर्ष उल्लास एवं अनुशासन को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण गरिमा के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम का मंच संचालन कैप्टन डीआर अहिरवार एवं लेफ्टिनेंट शीतल सिरोठिया द्वारा संपन्न किया गया अंत में कैप्टन डीआर अहिरवार द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम संपन्न किया गया

error: Content is protected !!