इनफिनिक्स लेकर आया है सीजन का बहु-प्रतीक्षित गेमिंग स्मार्टफोन

यूजर्स को शानदार अनुभव देने के लिए शानदार अपग्रेड के साथ नोट 11 और नोट 11s लॉन्च किया
नई दिल्ली, दिसंबर, 2021 : लोकप्रिय नोट-10 सीरीज की जबर्दस्त सफलता के बाद, ट्रांसियॉन ग्रुप के प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रैंड इनफिनिक्स अब तक चर्चा में छाए नोट 11 सीरीज को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इन फोन को प्रीमियम और पावरफुल गेमिंग फोन के रूप में स्थापित करते हुए ऑल-न्यू नोट 11s (6/64 ; 8/128) फ्लिपकार्ट पर 20 दिसंबर से क्रमश: 12999/- और 14999/-की शुरुआती कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। नोट 11 (4/64) को 11999/- की शुरुआती कीमत पर 23 दिसंबर से खरीदा जा सकेगा।
नोट 11 और नोट 11s टॉप फीचर्स से लैस हैं। यह जबर्दस्त फीचर्स, बेहतरीन गेमिंग टेक्नोलॉजी, ताकतवर प्रोसेसर, लेटेस्ट ओएस और विशाल बैटरी से लैस है। नोट 11 4जीबी/64जीबी के लाथ तीन कलर वैरिएंट्स, ग्लेशियर ग्रीन,सेलिस्टल स्नो, ग्रेफाइट ब्लैक आदि रंगों में आता है। नोट 11s दो मेमोरी वैरिएंट्स 6जीबी रैम/64जीबी और 8जीबी रैम /128जीबी में आता है। इसमें यूजर्स तीन आकर्षक रंगों, सिंफनी सायन, हेज ग्रीन और मिथरिल ग्रे, में से अपना पसंदीदा रंग चुन सकते हैं।
इनफिनिक्स का नोट सीरीज का नया स्मार्टफोन, नोट 11 स्मार्टफोन की दुनिया का पहला डिवाइस होगा, जो 6.7” एफएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ यूजर्स को मिलेगा। इससे हाई रेजोल्यूशन या 4K (4000 पिक्सल) के वीडियो देखते समय स्क्रीन पर बेहतरीन रंगों का उभरना सुनिश्चित होगा। 92 पर्सेंट स्क्रीन टु बॉडी रेश्यो और 750 निट्स की जबर्दस्त चमक के साथ यह डिवाइस अपने सेग्मेंट में सबसे स्लिम है। इसका डिस्पले 100% डीसीआई-पी3 कलर गैमट और 100000:1 के कॉन्ट्रास्ट रेशियो के साथ आता है। नोट 11 का डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। जबकि नोट 11 6.95” के पंचहोल एफएचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120 हटर्ज की अल्ट्रा स्मूथ रिफ्रेश रेट देता है। इस स्मार्टफोन सेग्मेंट का यह दूसरा डिवाइस है, जो यह फीचर यूजर्स को ऑफर कर रहा है। इसमें यूजर्स की उंगलियों और स्क्रीन के बीच जबर्दस्त तालमेल सुनिश्चित होता है। यह डिवाइस खासतौर से गेमर्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
स्मार्टफोन पर लंबे समय तक गेम खेलने और वीडियो देखने के बाद आंखों को थकान से बचाने के लिए नोट 11s का डिस्प्ले नीले रंग का धीमा प्रकाश छोड़ता है, जिसे यूवी रीनलैंड से मान्यता प्राप्त है।
नोट सीरीज पर सुरक्षित और और शानदार ढंग से वीडियो देखने के अनुभव को पावरफुल ऑडियो से काफी सपोर्ट मिलता है। यह डीटीएस सराउंड साउंड के साथ सिनेमैटिक ड्यूल स्‍टीरियो स्पीकर्स से लैस है।
प्रो लेवल गेमर्स की सभी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इनफिनिक्स नोट 11 एडवांस्ड मीडिया टेक हेलियो जी 88 प्रोसेसर के साथ आता है। यह भारत में इस तरह के पावर फुल प्रोसेसर के साथ इस कीमत में उपलबेध भारत में इस तरह का तीसरा डिवाइस है। इस पावर फुल प्रोसेसर में 2 गीगा हटर्ज तक की सीपीयू क्लॉक स्पीड है। इंटेलिजेंट नेटवर्क और रिसोर्स के मैनेजमेंट से यह स्मार्टफोन गेमिंग का बेमिसाल अनुभव यूजर्स को देते हैं। इस स्मार्टफोन को एआरएम माली-जी 52 सीपीयू से सपोर्ट मिलता है, जिसे 1 हीगाहटर्ज तक सुपर क्लॉक किया गया है। इस सेगमेंट में नोट 11s दूसरा डिवाइस है, जो पावरफुल हेलियो मीडिया टेक जी 96 प्रोसेसर के साथ आता है। इससे यह यूजर्स को गेमिंग का शानदार अनुभव देना सुनिश्चित करता है।
गेमिंग परफॉर्मेंस को नेक्सट लेवल पर ले जाने के लिए दोनों डिवाइसेस को डार-लिंक 2.0 गेम बूस्ट टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। दोनों डिवाइसेज अनोखे सुपरकूल सिस्टम के साथ मिलते हैं। (इस डिवाइस में 6 परतों के ग्रैफीन ब्लॉक्स होते है, जो थर्मल कंडक्टिवटी को बढ़ाते है।) जिससे यह डिवाइस लंबे समय तक गेम खेलने के बाद भी गर्म नहीं होता।
नोट 11s हैप्टिक फीड बैक लिनियर मोटर्स के साथ आता है, जो गेमिंग का बिल्कुल असल अनुभव प्रदान करती है। आदर्श गेमिंग तकनीक के इंटरेक्शन और डिस्प्ले से हैवी गेम्स जैसे कॉल ऑफ ड्यूटी, फ्री फायर, बैटल ग्राउंड,असफाल्ट 9- लीजेंड्स खेलते समय यूजर्स का अनुभव और निखरता है। नई गेमिंग तकनीक स्क्रीन को फटने से बचाती है। इनमें कुदरती ढंग से रंग का बार-बार बनना सुनिश्चित होता है। टच पैनल की परफॉर्मेंस बढ़ती है। गेमिंग के दौरान रिसोर्स का प्रबंधन काफी बेहतर होता है तथा चिप को बेहतर तरीके से मैनेज कर यह लंबे समय तक गेम खेलने के बाद भी डिवाइस को गर्म नहीं होने देती।
गेम खेलते समय और स्क्रीन पर फिल्म देखते समय यूजर्स को किसी रुकावट का सामना न करना पड़े। यह सुनिश्चित करने के लिए नोट 11 LPDDR4X रैम साथ 4जीबी/64जीबी की इंटरनल स्टोरेज में मिलता है, जबकि नोट11s LPDDR4X रैम और यूएफएस 2.2 स्टोरेज तकनीक के साथ 2 मेमोरी वैरिएंट 6जीबी रैम/64जीबी और 8जीबी/128जीबी के स्टोरेज ऑप्शंस में मिलता है। इसके चलते इस स्मार्टफोन की रीडिंग और राइटिंग स्पीड काफी बेहतर है। यह मल्टी टास्किंग के लिए बेहद परफेक्ट है।
यह दोनों डिवाइस नए एक्सओएस लेटेस्ट स्किन पर एंड्रॉयड 11 पर ऑपरेट करते हैं, जिसमें यूजर्स स्मूथ और तेज सॉफ्टवेयर यूएक्स का आनंद उठा सकते है। इसमें यूजर्स को रिफ्रेश्ड आइकन, नए डिजाइन, तरोताजगी से भरपूर वॉल पेपर मिलते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को ज्यादा पहुंच मिलती है। उनका इंटरेक्शन एरिया भी बढ़ता है। इस स्मार्टफोन पर अल्ट्रा टच जैसे फीचर डिवाइस को और ज्यादा मनोरंजक बनाते है, जिससे मैन्यू पर आर्टिकल्स की स्वाइप स्पीड बढ़ जाती है। बिना किसी रुकावट के ओटीटी ऐप्स पर कार्यक्रम देखने के लिए इसमें विडियो असिस्टेंट फीचर मिलता है। तेजी से एक ऐप से दूसरी ऐप पर और गेम्स जोन तक जाने में थंडरबैक सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें शामिल नए ओएस से किसी भी ऐप को पिक्चर मोड में बदलने की पूरी क्षमता है। प्राइवेट ऐप्स, मैसेज, नोटिफिकेशन और मीडिया सिक्योर मैसेज को सुरक्षित रखने के लिए इसमें इनबिल्ट एक्स हाइड का फीचर भी है। फैक्ट अलर्ट, पीक प्रूफ और किड्स मोड जैसे फीचर्स यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाते हैं। इसके अलावा स्मार्ट ढंग से स्थानीय स्तर पर इस्तेमाल के लिए यह अपग्रेडेड ऑपरेटिंग सिस्टम एक्सक्लोन फीचर से लैस है। यह फीचर यूजर्स को एक साथ कई अकाउंट में लॉगिन करने में मदद करता है। फोटो कंप्रेसर फीचर एआई गैलरी में जगह बचाता है। जब भी डिवाइस वाई फाई नेटवर्क में प्रवेश करता है तो मोबाइल डेटा के माध्यम से अपने आप सेव्ड वाईफाई नेटवर्क्‍स से जुड़ जाता है। इसमें 360 डिग्री फ्लैशलाइट का फीचर भी दिया गया है, जिसमें यूजर को सभी फ्रंट और बैक लाइट अपने आप जलाने की इजाजत मिलती है।
नोट 11 और नोट 11s में फेस अनलॉक का फीचर दिया गया है। इसके अलावा साइड में एक मल्टी फंक्शनल फिंगर प्रिंट सेंसर है, जिससे न सिर्फ स्मार्टफोन को अनलॉक किया जाता है, बल्कि इससे फोन कॉल भी अटेंड की जा सकती है। अलार्म को डिसमिस किया जा सकता है और तुंरत ऐप्स पर जा सकते हैं।
ऑल न्यू नोट 11 ने यूजर्स को बेहतरीन कैमरा ऑफर करने की इनफिनिक्स की परंपरा निभाई है। यह ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। एफ/1.6 अपर्चर के साथ प्राइमरी कैमरा लेंस 50 एमपी के हैं। इसके अलावा 2 एमपी के डेप्थ सेंसर के साथ इसमें सेकेंडरी लेंस दिए गए हैं, जिससे परफेक्ट पोट्रेट शॉट लिए जा सकते हैं। इसमें क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ एआई लेंस भी है। इसका विडियो कैमरा पूरी तरह लोडेड है। जिसमें टाइम-लैप्स विडियो रेकॉर्डिंग मोड, स्लो मोशन विडियो मोड और बोकेह विडियो रेकॉर्डिंग मोड शामिल है। बोकेह रेकर्डिंग मोड में बैकग्राउंड धुंधला हो जाता है। इससे आप फोटो खींचते समय अपने सब्जेक्ट पर फोकस कर सकते हैं। इसके सुपर नाइट मोड से कम रोशनी में भी चमकदार और बिना किसी आवाज के फोटो खींचने की इजाजत मिलती है। यूजर्स 2 के रिजॉल्‍यूशन के विडियो और शॉर्ट विडियो रेकॉर्ड कर सकता है।
इस बीच, नोट 11s 50 एमपी एआई ट्रिपल रियर कैमरा और डेडिकेटेड 2 एमपी के मैक्रो लेंस, 2 एमपी के डेप्थ लेंस और क्वॉड-एलईडी फ्लैश के साथ भी आता है। दोनों डिवाइसेज के फ्रंट में ड्यूल-एलईडी फ्लैश के साथ 16 एमपी का एआई सेल्फी कैमरा दिया गया है।
नोट 11 और नोट 11s, दोनों स्मार्टफोन को हैवी ड्यूटी 5000 एमएएच की बैटरी से लैस किया गया है, जिसमें दिन भर में बहुत ज्यादा समय तक इस्तेमाल करने के बाद भी स्मार्टफोन चलता रहता है। नोट 11 और नोट 11s दोनों डिवाइस में टाइप सी चार्जर के साथ 33 वॉट का चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। नोट 11s 33 वॉट के फास्ट चार्ज सपोर्ट के लिए टीयूवी रीनलैंड से सर्टिफाइड है। इससे यूजर्स को स्मार्ट फोन से देर तक अपने सभी पसंदीदा काम करने की इजाजत मिलती है, जो वह करना चाहते हैं। इसमें उन्हें अपनी बैटरी को फिर से चार्ज करने की चिंता नहीं करनी पड़ती।
इनफिनिक्स इंडिया के सीईओ श्री अनीश कपूर ने नए डिवाइसेज के लॉन्‍च पर कहा, “यूजर्स को सबसे जबर्दस्त ढंग से गेमिंग का अनुभव कराने के मामले में इनफिनिक्स नोट सीरीज ने पहले ही ऊंचे पैमाने तय कर दिए हैं। हमारा उद्देश्य अपने यूजर्स को बेहतरीन प्रॉडक्ट्स ऑफर करना है और उनके फोन को फिस्ट (सेगमेंट में पहली बार दिए जा रहे तकनीकी फीचर्स) से लैस करना है। दोनों स्मार्टफोन्स से इन फिनिक्स गेमिंग कम्युनिटी से संबंधित लोगों तक पहुंच बनाने के प्रयास कर रहा है और भारत में उभर रहे गेमिंग कम्युनिटी के लोगों को और शानदार अनुभव देना चाहता है। नोट 11 सीरीज को डिवेलप कर हमने बना कोई समझौता किए एक ऐसा संतुलित और परफेक्ट डिवाइस बनाने का प्रयास किया है, जो गेमिंग के लिए हमेशा तैयार रहे और प्रतिस्पर्धी मूल्यों पर उपभोक्ताओं को मिल सके। नोट 11 सीरीज हमारे यूजर्स के लिए सबसे एडवांस प्रोसेसर और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी लेकर आया है। हेलियो जी-96 प्रोसेसर और 120 हटर्ज डिस्प्ले के साथ मिलने वाला नोट 11s फ्लिपकार्ट पर मिलने वाला ऐसा दूसरा डिवाइस होगा। मार्केट में 13 हजार रुपये के नीचे के रेंज के स्मार्टफोन में एमोलेड स्क्रीन डिस्प्ले बहुत सारी कंपनियां नहीं दे रही है, जबकि नोट 11 में एमोलेड एफएचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। जबर्दस्त डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज की अपार क्षमता, हाई रिफ्रेश रेट, ड्यूल स्टीरियो साउंड और बहुत ज्यादा लंबे समय तक डिवाइस पर काम करने के बाद आंखों को थकान न महसूस होने के फीचर को टीयूवी ने प्रमाणित किया है। लंबे समय तक गेम्स खेलने के शौकीन लोगों की पसंद की कसौटी पर खरा उतरने के लिए नोट सीरीज एक गंभीर दावेदार बन गया है। हमने अपने दोनों डिवाइस में कुछ आकर्षक फीचर जैसे टाइप सी चार्जर के साथ 33 वॉट के चार्जिंग सपोर्ट का भी फीचर दिया गया है। यह स्मार्टफोन इनफिनिक्स की पेंटेट टेक्नोलॉजी “डार-लिंक” से लैस है। यह कई पैमाने पर कार्यप्रणाली को आदर्श और अनुकूल बनाकर डिवाइस पर गेम खेलने की क्षमता को सुधारता है। हमें पूरा विश्वास है कि आधुनिक तकनीक और खूबसूरत डिजाइन के ये दोनों स्मार्टफोन, नोट 11 और नोट 11s बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन बनेंगे, जो नौजवानों की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरे उतरेंगे।”
इनफिनिक्स ने पहले लॉन्च किए गए नोट सीरीज के डिवाइसेज के तहत सबसे ताकतवर गेमिंग ओरिएंटेड स्मार्टफोन ऑफर कर नए बेंचमार्क तय कर दिए हैं। इन सभी को उपभोक्ताओं ने हाथों-हाथ लिया है क्योंकि जब हम हर बार नए डिवाइसेज लॉन्च करते हैं, हम उन्हें फिस्ट (फर्स्ट इन सेग्मेंट टेक्नोलॉजी फीचर्स) से अनुकूल बनाते हैं। अपनी नोट सीरीज के स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस को नेक्सट लेवल तक ले जाने के लिए हमने अपनी नोट 11 सीरीज में मूल डीएनए को बरकरार रखा है। इसके साथ ही हमने सेग्मेंट में कुछ नए फीचर्स भी जोड़े हैं।
मार्केट में कोई भी कंपनी एमोलेड स्क्रीन डिस्प्ले का फोन 13 हजार रुपये से कम कीमत पर ऑफर नहीं कर रही है। नोट 11 अपने सेग्मेंट में ऐसा पहला डिवाइस है, जिसमें 33 वॉट की पास्ट चार्जिंग के साथ एमोलेड एफएचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। हेलियो जी96 प्रोसेसर और एफएचडी+ डिस्प्ले के साथ फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाला ऐसा दूसरा डिवाइस होगा, जो 120 हटर्ज की रिफ्रेश रेट देता है। हमने टाइप सी चार्जर्स के साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे कुछ फीचर जोड़े हैं।
उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में 2022 तक 40 मिलियन ऑनलाइन गेमर्स और जुड़ जाएंगे। इनफिनिक्स अपनी ओर से भारत में नई उभरती हुई गेमिंग कम्युनिटी तक पहुंचने में की कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसी कोशिश के तहत हमने नोट 11 सीरीज लॉन्च की है, जो कोई भी समझौता न करने के सिद्धांत का पालन करते हुए गेम के लिए तैयार रहने के सभी पहलुओं को बेहतरीन तरीके से संतुलित करता है। इन सभी पहलुओं पर गौर करने के बाद हमारा विश्वास है कि नोट11 और नोट 11s मार्केट में गेमिंग के लिहाज से सबसे बेहतर स्मार्टफोन बनेंगे, जो मिलेनियल यूजर्स की अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरे उतरेंगे।

error: Content is protected !!