रिति ग्रुप और ईएसटी ग्लोबल इंक ने किसानों के लिए नये युग के प्रौद्योगिकी आधारित समाधान विकसित करने के लिए एग्रिटेक क्षेत्र में कदम रखा

नयी दिल्ली, 21 फरवरी, 2022- विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहे भारत के रिति समूह ने ईएसटी ग्लोबल इंक के साथ गठबंधन में अपने नए उद्यम ईएसटी रूरल टेक प्राइवेट लिमिटेड के जरिये एग्रिटेक क्षेत्र में कदम रखा है। ईएसटी ग्लोबल इंक, बोस्टन कैम्ब्रिज एमआईटी पारिस्थितिकी तंत्र में स्थित एक प्रमुख फिनटेक कंपनी है जो फिनटेक समाधानों में निवेश करने और सभी के लिए वित्तीय समावेशन लाने की दिशा में काम कर रही है। यह उद्यम ग्रामीण विकास की नए प्रस्तावना के तौर पर काम करेगा और इसे भारत की संपूर्ण ग्रामीण अर्थव्यवस्था में परिवर्तन लाने के विजन के साथ स्थापित किया गया है जिससे एसडीजी, ईएसजी और सर्कुलर इकोनॉमी के विभिन्न सिद्धांतों का पालन हो सके।

ईएसटी रूरल टेक प्राइवेट लिमिटेड का प्रयास ग्रामीण आर्थिक केंद्रों के साथ अर्थव्यवस्थाओं के नए द्वीप विकसित करने का होगा ये एक दूसरे से संवाद करेंगे और एक विकेंद्रीकृत ग्रामीण पारितंत्र का निर्माण करने के लिए आगे चलकर खुद को एकीकृत करेंगे जिससे भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की वृद्धि सुनिश्चित करने में मदद मिल सके। इसका विजन उन सभी प्रमुख मुद्दों को हल करना होगा जिनका सामना किसान खेती से पहले, खेती के दौरान और खेती के बाद करते हैं। यह प्लेटफॉर्म कृषि से परे छोटे स्तर के कारीगरों और सेवा प्रदाताओं जैसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में विभिन्न सहायक सेवाओं में लगी ग्रामीण आबादी को कई अवसरों की भी पेशकश करेगा।

इस गठबंधन के बारे में रिति समूह के संस्थापक और ईएसटी रूरल टेक प्राइवेट लिमिटेड के सह अध्यक्ष श्री अरूण पांडेय ने कहा, निर्बाध संचार, डेटा प्रबंधन और एआई, एमएल, आईओटी, वर्चुअल रीयल्टी, ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के एकीकरण के साथ हम भारत के कृषि क्षेत्र में परिवर्तन ला सकते हैं और इसके परिणाम स्वरूप हमारे किसानों का जीवन बदल सकते हैं। अब समय आ गया है कि इन नयी पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों की वास्तविक संभावनाओं का दोहन कर हमारे ग्रामीण क्षेत्र की बेहतरी के लिए इनका उपयोग किया जाय।

ईएसटी ग्रुप के संस्थापक और ईएसटी रूरल टेक प्राइवेट लिमिटेड के सह अध्यक्ष डॉक्टर सिंधु भास्कर ने कहा, उद्योग 4.0 ने कृषि क्षेत्र को एक निश्चित प्रोत्साहन दिया है। अन्य क्षेत्र की तरह प्रौद्योगिकी भारत में कृषि क्षेत्र में एक अहम भूमिका निभा सकती है। एग्रिटेक में स्वायत्त एवं बढ़ती ग्रामीण अर्थव्यवस्था, ग्रामीण पूंजी और ग्रामीण संपदा को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने की क्षमता है जिससे संपूर्ण उत्पादकता में सुधार आएगा। इससे ना केवल वित्तीय एवं सामाजिक गति सुनिश्चित करने, बल्कि इस देश में राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में योगदान करने में मदद मिलेगी।

ईएसटी रूरल टेक प्राइवेट लिमिटेड एआई, एमएल, आईओटी, ड्रोन एवं ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी आधारित सेवाओं, फसल बीमा, सूक्ष्म ऋण और ग्रामीण ई कॉमर्स के साथ एक ही छत के नीचे ग्रामीण समुदाय को फसल की बुवाई से लेकर कटाई तक का सहयोग उपलब्ध कराएगा ताकि एक आदर्श सुव्यवस्थित ग्रामीण पारितंत्र का सृजन हो सके। ग्रामीण अर्थव्यवस्था के भीतर प्रौद्योगिकी और कृषि विज्ञान के इस विलय से किसानों को लाभप्रद खेती में मदद मिलेगी। एक उचित, तार्किक प्लेटफॉर्म हमेशा ही दूरदराज की अर्थव्यवस्था की अड़चनों को दूर करने में तत्पर रहेगा।

ईएसटी रूरल टेक प्राइवेट लिमिटेड पूरे भारत में ग्लोबलएग्रि डॉट इन की इस अनूठी परियोजना को लांच कर रहा है। श्री पांडेय और श्री सिंधु दोनों का ही कहना है कि यह एक जबरदस्त परियोजना है जिसे नेक इरादे और व्यापक आर्थिक पहुंच एवं प्रभाव के साथ पेश किया जा रहा है।

error: Content is protected !!