दिल्ली में फिर गैंगरेप

बीते दिनों दिल्ली में चलती बस में हुए गैंगरेप की वारदात और उसके खिलाफ चल रहे इन्साफ के आंदोलन के बाद भी दिल्ली में हैवानियत का नंगा नाच बंद नहीं हो रहा है। बुधवार रात एक बार फिर दिल्ली में 42 वर्षीय एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला की शिकायत दर्ज के बाद इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला जयपुर की रहने वाली थी।

बताया जा रहा है कि लिफ्ट के बहाने से महिला को गाड़ी में बैठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद महिला को कालकाजी में फेंक दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!