मुंबई, 13 जुलाई, 2022 : जर्मनी के लक्जरी कार निर्माता, ऑडी ने आज अपनी प्रमुख कार सेडान, न्यू ऑडी ए8 एल को आज भारत में लॉन्च किया। 3.0 लीटर के टीएफएसआई (पेट्रोल) इंजन से लैस ये कार 340 हॉर्सपावर और 500 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करती है। नई ऑडी ए 8 एल 5-7 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। नई ऑडी ए8 एल अपने नए डिजाइन, विभिन्न लक्जरी फीचर्स और तकनीक के विकल्पों के साथ “वोर्सप्रंग डर्च तकनीक” का मानक प्रदान करती है।
ऑडी इंडिया के हेड श्री बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, “ऑडी ए8एल यातायात के साधनों में किसी तरह का समझौता न करने का प्रतीक है। कार के नए मॉडल में ज्यादा ग्लैमर, यूजर्स के लिए आराम और आधुनिक तकनीक के कई फीचर्स हैं। नई ऑडी ए8 एल के साथ हम अपने समझदार उपभोक्ताओं को शानदार गाड़ी के साथ कार को अपनी पर्सनैलिटी के अनुकूल बनाने के कई विकल्प प्रदान करते हैं। ऑडी ए8 एल सेलिब्रेशन एडिशन और ऑडी की ए8 एल टेक्नोलॉजी को अपने उपभोक्ताओं के व्यक्तित्व की ज्यादा बेहतर ढंग से झलक देने के लिहाज से डिजाइन किया गया है।”
श्री ढिल्लन ने यह भी कहा, “ऑडी ए8 एल के उपभोक्ताओं की संभावित जरूरतें बदल रही हैं। वह भावनात्मक और आरामदायक रूप से कहीं आने-जाने का अनुभव चाहते हैं। वह ऐसी गाड़ी चाहते हैं, जो उनके व्यक्तित्व पर बिल्कुल फिट बैठे। आजकर लोग कोई भी कार खरीदने के दौरान समय, जगह और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति जैसे प्रमुख कारकों को देखने के बाद ही फैसला करते हैं। इसके साथ ही वाहन की पांरपरिक मजबूती, परफॉर्मेंस और सुरक्षा से लेकर आराम और लक्जरी काफी जरूरी है। आडी ए8 एल उपभोक्ताओं की इन सभी जरूरतों को पूरा करती है। हमें यह पूरा विश्वास है कि हमारी यह नई गाड़ी उपभोक्ताओं को ऑडी फैमिली की कारों के प्रति ऑकर्षित करने का ट्रेंड जारी रखेगी।”
यह गतिशील 3.0 लीटर के गतिशील टीएफएसआई (पेट्रोल) और 48 वोल्ट के माइल्ड हाइब्रिड इंजन से लैस है। ऑडी ए8 एल 340 एचपी की पावर और 500 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करती है। ऑडी ए8 एल 5.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।बेहतरीन ड्राइविंग के लिए अनुकूल एयर सस्पेंशन के मानक साथ शानदार क्वॉट्रो ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा दी गई है।
किसी हादसे की आशंका होने पर चोट लगने के जोखिम को कम करने के लिए सेकंड्स में ऑडी की प्री सेंस बेसिक एक्टिवेट हो जाता है। 8 एयरबैग्स (इसमें अगली और पिछली सीटों के साइड एयरबैग्स शामिल हैं) । इसे 10 एयरबैग तक अपग्रेड किया जा सकता है। अगली और पिछली सीटों पर बैठे यात्रियों के लिए वैकल्पिक रूप से मध्य में एयर बैग दिए गए हैं। यह सुविधा सेफ्टी प्लस पैकज के तहत दी गई है।रास्ते में आने वली कठिनाइयों की पहचान के लिए और सड़क पर कुशलतापूर्वक गाड़ी चलाने के लिए इसमें पार्क असिस्ट प्लस की सुविधा दी गई है। यह 8 बेहतरीन बाहरी रंगों में उपलब्ध है, जिसमें टेरा ग्रे, डिस्ट्रिक्ट ग्रीन, फर्मामेंट ब्लू, फ्लोरेट सिल्वर, ग्लेशियर वाइट, मैनहटन ग्रे, वसुवियस ग्रे और माइथोस ब्लैक शामिल है।