बंगाल में हल्दिया डॉक की क्षमता बढ़ाएगा अदाणी पोर्ट्स

श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता के साथ रियायत समझौते पर किए हस्ताक्षर

अहमदाबाद, 15 सितंबर 2022: भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी और अदाणी समूह का हिस्सा, अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, एचडीसी बल्क टर्मिनल लिमिटेड (एचबीटीएल) ने श्यामा प्रसाद मुकर्जी पोर्ट, कोलकाता (एसएमपीके) के साथ हल्दिया पोर्ट पर बर्थ नं. 2 के लिए रियायत समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता फरवरी में एसएमपीके द्वारा एपीएसईजेड को एक सफल बिडर के रूप में चुनने के क्रम में हुआ है।
अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन के सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक श्री करण अदाणी ने कहा, “हल्दिया बल्क टर्मिनल का मशीनीकरण और अपग्रेडेशन हमें बंगाल में एपीएसईजेड के फूटप्रिंट्स को मजबूती से स्थापित करने का अवसर प्रदान करता है। हम बंगाल के लगातार बढ़ते उद्योग और अर्थव्यवस्था को और गति प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस पूरी तरह से मशीनीकृत सुविधा के साथ, हमारा लक्ष्य एक हायर बेंचमार्क इनपोर्ट ऑपरेशन्स और पर्यावरणीय प्रथाओं को स्थापित करना है। यह टर्मिनल, भारत के पूर्वी तट के साथ हमारे मौजूदा वर्ल्ड क्लास पोर्ट्स और टर्मिनलों के साथ, एपीएसईजेड की सेवाओं का सही तालमेल करेगा और ग्राहकों के अनुभव को बढ़ाएगा। इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स में हमारा नेतृत्व एचबीटीएल की दक्षता में बहुमूल्य वृद्धि करेगा और शिपिंग इंडस्ट्री को लाभान्वित करेगा।
एसएमपीके और एचबीटीएल के बीच हस्ताक्षरित रियायत समझौते के अनुसार, हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स, हल्दिया में 30 साल की रियायत अवधि के साथ, इस परियोजना को लागू करने के लिए गठित स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) को 3.74 मिलियन टन प्रति वर्ष की क्षमता वाले बल्क टर्मिनल के डिजाइन, निर्माण, फाइनेंस, संचालन, रखरखाव और प्रबंधन के अधिकार मिलेंगे।

हल्दिया में हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में एसएमपीके के दायरे में विभिन्न बल्क हैंडलिंग सुविधाएं मौजूद हैं। हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, असम, उत्तरपूर्वी पहाड़ी राज्यों और पडोसी देश नेपाल के सहित कई बड़े भीतरी इलाकों को कवर करता है। यह टर्मिनल भीतरी इलाकों में स्थित स्टील प्लांट्स, पावर प्लांट्स और सीमेंट प्लांट्स में कच्चे माल की सप्लाई चेन को संभालेगा।
इस परियोजना की मुख्य यूएसपी बल्क कार्गो हैंडलिंग सेवाएं प्रदान करने की क्षमता है, जो पूरी तरह से मशीनीकृत, अत्यधिक कुशल, पर्यावरण के अनुकूल और प्रदूषण मुक्त होगी। यह परियोजना न केवल कुशल बंदरगाह क्षमता को जोड़ेगी बल्कि हल्दिया डॉक पर कॉल करने वाले जहाजों के टर्नअराउंड समय को कम करके, पोर्ट उपयोगकर्ताओं की लोजिस्टिक्स कॉस्ट को भी कम करने में मदद करेगी। ।
इस हस्ताक्षरित रियायत समझौते के अनुसार, एचबीटीएल छह महीने के भीतर परियोजना के लिए फाइनेंसियल क्लोज़र प्राप्त करेगा और टर्मिनल का निर्माण शुरू करेगा। परियोजना की अनुमानित लागत 298 करोड़ रुपये है। परियोजना को पहले ही आवश्यक पर्यावरण मंजूरी मिल चुकी है।

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के बारे में:
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड), वैश्विक स्तर पर फैले अदाणी समूह का एक हिस्सा है, जो एक पोर्ट कंपनी से एक इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी के रूप में विकसित हुआ है, जो अपने पोर्ट द्वार से ग्राहक द्वार तक एंड-टू-एंड समाधान प्रदान करता है। यह भारत में सबसे बड़ा पोर्ट डेवलपर और ऑपरेटर है, जिसके पश्चिमी तट पर 6 रणनीतिक रूप से स्थित बंदरगाह और टर्मिनल हैं (गुजरात में मुंद्रा, दहेज, टूना और हजीरा, गोवा में मोरमुगाओ और महाराष्ट्र में दिघी) और भारत के पूर्वी तट पर 6 बंदरगाह और टर्मिनल हैं (ओडिशा में धामरा, आंध्र प्रदेश में गंगावरम, विशाखापत्तनम और कृष्णापट्टनम, और तमिलनाडु में कट्टुपल्ली और एन्नोर), जो देश की कुल पोर्ट क्षमता का 24% लीड करते हैं, इस प्रकार तटीय क्षेत्रों और भीतरी इलाकों से भारी मात्रा में कार्गो को संभालने की क्षमता विकसित करने में समर्थन प्रदान कर रहे हैं। कंपनी विझिंजम, केरल और कोलंबो, श्रीलंका में दो ट्रांसशिपमेंट पोर्ट भी विकसित कर रही है। हमारे पोर्ट टू लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म में पोर्ट सुविधाएं, और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, ग्रेड ए वेयरहाउस और औद्योगिक आर्थिक क्षेत्रों सहित एकीकृत लॉजिस्टिक्स क्षमताएं, हमें एक लाभप्रद स्थिति में रखती हैं क्योंकि भारत ग्लोबल सप्लाई चेन में आसन्न ओवरहाल से लाभान्वित होने के लिए खड़ा है। हमारा लक्ष्य अगले दशक में दुनिया का सबसे बड़ा पोर्ट और लॉजिस्टिक्स मंच बनना है। 2025 तक कार्बन न्यूट्रल को चालू करने के दृष्टिकोण के साथ, एपीएसईजेड पहला भारतीय पोर्ट था और साइंस बेस्ड टारगेट इनिशिएटिव (एसबीटीआई) के लिए साइन अप करने वाला दुनिया का तीसरा पोर्ट था, जो प्री इंडस्ट्रियल लेवल से 1.5 डिग्री सेल्सियस पर ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करने के लिए उत्सर्जन में कमी के लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध था। अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें www.adaniports.com

error: Content is protected !!