राजस्थान के वरिष्ठ साहित्यकार साकार श्रीवास्तव ‘फ़लक’ सम्मानित

नई दिल्ली । एस एम पत्रिका राष्ट्र भाषा स्वाभिमान एवं भागीरथ सेवा संस्थान, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के संयुक्त तत्वावधान व उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ के आर्थिक सहयोग से आयोजित 30 वॉं अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन गाज़ियाबाद समारोह -2022 दिनांक 8-9 अक्तूबर 2022 को सम्पन्न हुआ। समारोह में ‘भारतीय भाषा – साहित्य में प्रेम – सद्भाव’ विषय पर संगोष्ठी , काव्य संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के संयोजक उमाशंकर मिश्र ने बताया कि इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न प्रान्तों से आये साहित्यकारों ने भाग लिया वो सम्मानित हुए। राजस्थान के वरिष्ठ साहित्यकार व कवि साकार श्रीवास्तव को डॉ सत्यदेव शर्मा स्मृति सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मान स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व ₹ 1100/-की पुस्तकें भेंट की गई। समारोह के विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कश्यप, राज्यमंत्री उ.प्र. सरकार, डॉ नरेन्द्र अग्रवाल, सदस्य, राज्यसभा, पद्मश्री श्याम सिंह शशि, वरिष्ठ साहित्यकार और पूर्व महानिदेशक, प्रकाशन विभाग, भारत सरकार व डॉ संजय द्विवेदी, महानिदेशक भारतीय जनसंचार संस्थान, नयी दिल्ली रहे।

error: Content is protected !!