धनबाद : पिकनिक मनाने गई लड़कियों ने की मनचलों की धुनाई

दिल्ली गैंगरेप के बाद देशभर में चल रहे आंदोलन का असर दिखने लगा है। महिलाएं अब छेड़खानी करने वालों से खुद ही निपटने लगी हैं।

कुछ ऐसा ही देखने को मिला धनबाद में, जहां तपचारी झील के पास पिकनिक मनाने पहुंची कुछ लड़कियों ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ का जोरदार ढंग से जबाव दिया।

उन्होंने पहले तो इन लड़कियों ने छेड़छाड़ करने वाले लड़कों की जमकर पिटाई की और फिर इनमें से तीन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

गौरतलब है कि दिल्ली गैंगरेप के बाद देशभर में छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामलों का विरोध हो रहा है।

error: Content is protected !!