मछुआरों के हत्यारोपी इतालवी नौसैनिक भारत लौटे

भारतीय मछुआरों के हत्यारोपी दो इतालवी नौसैनिकों के अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के बाद शुक्रवार को वह दोनों विशेष विमान से भारत पहुंच गए। केरल हाई कोर्ट ने मैसिमिलियानो लाटोरे और साल्वातोर गिरोने को क्रिसमस के मौके पर दो हफ्ते के लिए इटली जाने की सशर्त मंजूरी दी थी। अदालत ने उन्हें 10 जनवरी तक लौटने को कहा था।

इसके साथ ही उन्हें 15 जनवरी को सुनवाई के दौरान मौजूद रहने को भी कहा गया था। उनके वकील पी. विजयभानू के मुताबिक दोनों गुरुवार रात इटली से विशेष विमान से कोच्चि के लिए रवाना हो चुके थे। एयरपोर्ट से वह सीधे कोल्लम अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय में अपना पासपोर्ट जमा कराने जाएंगे।

इटली सरकार के रक्षा और विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी उनके साथ रहेंगे। इटली के एक जहाज पर तैनात दोनों नौसैनिकों को अलपुझा तट के करीब दो भारतीय मछुआरों की हत्या के मामले में 19 फरवरी, 2012 को गिरफ्तार किया गया था।

error: Content is protected !!