देशभक्ति साझा काव्य संग्रह सीमा के प्रहरी सैनिक कवि उदय के संपादन में हुआ प्रकाशित

धैर्य और साहस की एक और उपलब्धि है पुस्तक सीमा के प्रहरी। विश्व के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के मुख्य आरक्षी सैनिक कवि गणपत लाल उदय अजमेर राजस्थान के संपादन
में प्रकाशित पुस्तक में समस्त सहयोगी रचनाकारों एवं इंकलाब पब्लिकेशन को सादर वन्दे।
के रि पु बल शान्ति प्रहरी ही नहीं बल्कि एक बहादुर और स्मार्ट बल है। सरकारी नौकरी और वो भी सेना की, जिसमें अपनी सेवाओ के साथ-साथ उदय ने अपना साहित्यिक सफ़र जारी रखा। हर विषय पर
इन्होंने रचना लिखी है चाहें सरस्वती वंदना हो या ईश आराधना पिता की डाट-प्यार एवं मां की ममता, गुरू
स्त्री व प्रकृति चाहें कृषक या सैनिक। अनेंक पुरस्कारों
से सुसज्जित उदय का व्यक्तित्व जिनका प्रथम कर्तव्य
है देश सेवा। आप अपनें अंगदान की घोषणा लिखित
में तीन वर्ष पहले ही कर चुके है।
‌ ‌ यह देशभक्ति साझा काव्य संग्रह (पुस्तक) इंकलाब पब्लिकेशन गोरेगांव पश्चिम मुंबई महाराष्ट्र
द्वारा मुद्रक खुशबू प्रिंटर्स गोरेगांव पश्चिम मुंबई महाराष्ट्र
से प्रकाशित हुआ है। पुस्तक का नाम सीमा के प्रहरी ISBN नम्बर 978-93-91834-03-6 है। उदय की
एकल पुस्तक “सेवा भक्ति के प्रतीक” भी इंकलाब पब्लिकेशन द्वारा ही प्रकाशित है जो ओएमजी बुक
ऑफ रिकार्ड में दर्ज़ है।
सीमा के प्रहरी पुस्तक में देश के चुनिंदा सोलह रचनाकारों की चुनिंदा रचनाएं प्रकाशित है जो प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत होते हुए भी लिखने का जज्बा रखतें
है। जिनका नाम पी. यादव ओज शिक्षक (उड़ीसा) डा. उषा कुमारी स्त्री रोग विशेषज्ञा (दिल्ली) डा. सुरेश लाल श्रीवास्तव प्रधानाचार्य (उत्तर प्रदेश) प्रमोद रंजन लेखक (हजारीबाग) राजेश कुमार सोनार सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक (छत्तीसगढ़) डा. मनोज कुमार राही (सहायक शिक्षक) सुनील प्रहरी शिक्षक (बिहार) श्री कान्त तेलंग सेवानिवृत्त सहायक अभियंता (जयपुर) डा. रश्मि
कुमारी नारायण चिकित्सा शिक्षा एवं शोध (बिहार) लोहरान दिनेश गजटा शारीरिक शिक्षक
(हिमाचल प्रदेश) हरिदास बडोदे हरि प्रेम (मध्यप्रदेश) संगीता शर्मा पिया अध्यापिका (उत्तरप्रदेश) तनुज श्रीवास्तव गीत (मध्यप्रदेश) अनिता मिश्रा अंश
एसोसिएट प्रोफेसर (उत्तरप्रदेश) डा. उमेद कुमार
यादव शेक्षणिक कार्य (उत्तरप्रदेश) डी. आर महतो मनु लेखक (रांची) ने अपनी रचनाएं प्रकाशित करवाकर पुस्तक में चार चांद लगा दिए है जिसके लिए इंकलाब पब्लिकेशन मुम्बई ने सभी रचनाकारों को श्री अटल बिहारी वाजपेयी साहित्य सम्मान देकर सम्मानित किया साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की है यह पुस्तक अमेज़न और फ्लीटकार्ट पर उपलब्ध है।

सैनिक की कलम ✍️
गणपत लाल उदय (सी आर पी एफ)
गांव-अरांई अजमेर राजस्थान (भारत)
[email protected]

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!