हेमन्त उपाध्याय,”लघुकथा श्री ” से सम्मानित हुएl

पद्मश्री रामनारायण उपाध्याय के नाम का सम्मान श्री प्रताप सिंह सोढ़ी इंदौर को दिया।
लघुकथा दिवस की पूर्व संध्या 18 जून २०२३ को कृति “तखत की ताकत” पर हेमंत शिव नारायण उपाध्याय को “लघुकथा श्री ” सम्मान से सम्मानित किया। ये सम्मान श्री विकास दवे, अध्यक्ष, (म प्र साहित्य अकादमी ), कांता राय,निदेशक( लघुकथा शोध केंद्र) जवाहर कर्नावट व नुश्रत मेहंदी अध्यक्ष ऊर्दू अकादमी ने प्रदान किया। इस दौरान देश भर से आये सेकड़ों साहित्यकार उपस्थित थे।
इस सम्मान के पूर्व लघुकथा शोध संस्थान ने पद्मश्री राम नारायण उपाध्यायजी की स्मृति में स्थापित सम्मान श्री प्रताप सिंह सोढ़ी इंदौर को शाल, श्री फल, मोतियों की माला एवं स्मृति पट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल ने रविन्द्र नाथ टैगोर विश्व विद्यालय एवं वनमाली सृजन पीठ भोपाल के सहयोग से लघुकथा दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर राज्य संग्रहालय भोपाल में किया था।

error: Content is protected !!