बाल विज्ञान कांग्रेस में डाॅ अश्वनी कुमार दुबे ने निर्णायक की भूमिका निभाई

राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश विज्ञान परिषद भोपाल एवं साइंस सेंटर ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 7 अक्टूबर 2023 को स्थानीय तारा सदन हायर सेकेण्डरी स्कूल में जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया।

अशोकनगर: शासकीय नेहरू महाविद्यालय अशोकनगर में पदस्थ सहायक प्राध्यापक सुश्री दीक्षा भट्ट, सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय पिपरई में पदस्थ सहायक प्राध्यापक प्रो अश्वनी कुमार दुबे, ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी के स्टेट कोऑर्डिनेटर विकास बंसल, तथा मोटिवेशनल स्पीकर एवं ट्रेनर मनीष शर्मा निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिस्टर मर्सिलेट प्रिंसिपल तारा सदन स्कूल अशोकनगर ने की।
जिला स्तरीय आयोजन में जिले के 10 विद्यालयों के जूनियर और सीनियर ग्रुप में वर्गीकरण के आधार पर *”अंडरस्टैंडिंग इकोसिस्टम फॉर हेल्थ एंड वेल-बीइंग”* विषय पर आधारित परियोजनाएं प्रस्तुत की गई । निर्णायक मंडल द्वारा राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस पर जिले का प्रतिनिधित्व करने हेतु 5 परियोजनाओं का चयन किया गया है। चयनित बाल वैज्ञानिकों में सम्मिलित हैं: जूनियर ग्रुप
कृष्णा दीक्षित एवं प्रतीक सोनी- खेतों में पराली जलाने के पर्यावरण तथा मानव स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव सिटी पब्लिक स्कूल अशोकनगर, प्रियंका रघुवंशी एवं आयुषी जैन: बाल कुपोषण कारण एवं समाधान, संस्कार कॉन्वेंट स्कूल शाढोरा, सीनियर ग्रुप से रिदम जैन एवं सार्थक कोली जीरो बजट कृषि, रिनी सिंघई एवं ऋषिका राय नेत्र रोग कंजक्टिविटी कारण एवं उपचार, तारा सदन हायर सेकंडरी स्कूल अशोकनगर,
नेहा शर्मा एवं पलक रघुवंशी पशुओं में लंपी वायरस के कारण उत्पन्न रोग का अध्ययन,
सिटी पब्लिक स्कूल अशोकनगर,
चयनित बाल वैज्ञानिक आगामी राज्य स्तरीय कांग्रेस में अशोकनगर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अशोकनगर जिला समन्वयक के एन झा ने सभी चयनित बाल वैज्ञानिको और उनके टीचर्स गाइड को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

error: Content is protected !!