माली समाज के प्रतिनिधियों को मिले अजमेर उत्तर से टिकट

आज दिनांक 7 अक्टूबर 2023 – राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के पदाधिकारीयों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा से जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल के पास स्थापित कांग्रेस वार रूम में मुलाकात की .
गौरतलब बात है कि 29 विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी माली सैनी समाज बाहुबल संख्या में होते हुए भी कभी प्रतिनिधित्व नहीं मिला. पिछले गत कई दिनों से विभिन्न विधानसभा में माली सैनी समाज द्वारा वृहद रूप से प्रदर्शन किया जा रहा है और प्रशासन के माध्यम से प्रदेश की सरकार को अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया . राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा को युवाओं और महिलाओं दोनों की भागीदारी प्रदेश के राजनीति में नगण्य नजर आ रही है इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री छुट्टन लाल सैनी के नेतृत्व में संस्था के कई पदाधिकारी ने हाई कमान से भेंट की मुख्य मुद्दा राजस्थान की आगामी विधानसभा चुनाव में माली सैनी समाज को प्रतिनिधित्व टिकट के रूप में देने का मांग रखा गया . प्रभारी रंधावा ने उनकी बात को सुना और ज्ञापन लेकर उन्हें अवगत कराया कि उनकी मांग पर गौर फ़रमाया जाएगा .इस अवसर पर माली सैनी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश चौहान ने अजमेर की सह प्रभारी अमृता धवन से भी मुलाकात की उन्होंने अजमेर उत्तर से महेश चौहान अथवा महिला प्रतिनिधित्व के रूप में ममता चौहान को टिकट देने का मांग रखा . महिला आरक्षण बिल को जीवंत स्वरूप में इस चुनाव में लागू करने के लिए कांग्रेस कटिबंध है इसे हर जिले में दो महिला प्रतिनिधित्व को करने का शुभ अवसर प्राप्त हो सकता है । इस चुनाव में सैनी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश चौहान अथवा उनकी पुत्रवधू ममता चौहान को अजमेर उत्तर से प्रत्याशी बनाने की मांग रखी और आश्वासन दिलाया कि उन्हें प्रत्याशी बनने पर सभी विधानसभा में माली- सैनी समाज के लोगों का कांग्रेस के प्रति झुकाव बना रहेगा और ओबीसी वोट बैंक में इजाफा होगा.
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री छुट्टन लाल सैनी, महामंत्री संगठन श्री मनोज अजमेरा एड., उपाध्यक्ष श्री महेश चौहान, कोषाध्यक्ष श्री सागर मावर, गुलाब चंद इंदौरा, लोकेश सैनी सहित अन्य गणमान्य समाज बंधु उपस्थित रहें।

महेश चौहान
प्रदेश उपाध्यक्ष:- माली सैनी समाज
9414202231

error: Content is protected !!