सुविख्यात कवयित्री आशा पाण्डेय ओझा को ॐ शांति साहित्य गौरव सम्मान

सुविख्यात कवयित्री आशा पाण्डेय ओझा को ॐ शांति साहित्य गौरव सम्मान       
नई दिल्ली । वर्ष 2025 का दूसरा ‘ॐ शांति साहित्य गौरव सम्मान’  उदयपुर की सुविख्यात कवयित्री आशा पाण्डेय ओझा ‘आशा’ को दिया जाएगा। ॐशान्ति साहित्य मेमोरियल, दिल्ली के अध्यक्ष और देश-विदेश में विख्यात कवि नरेश शांडिल्य ने बताया कि आठ मार्च महिला दिवस के दिन होने वाले इस सम्मान समारोह में कविता विधा में स्तरीय अवदान के लिए कवयित्री आशा पाण्डेय ओझा ‘आशा’ को अंगवस्त्र, नारियल, प्रशस्ति पत्र और ₹11000/= की राशि से सम्मानित किया जाएगा।
आशा पाण्डेय ओझा ‘आशा’ की अब तक  ग्यारह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी  हैं, वे साहित्य की हर विधा में लेखन करती हैं , गीत, ग़ज़ल कविता, कहानी, आलेख, निबंध, संस्मरण, यात्रा वृत्तांत सहित कई विधाओं पर अपनी कलम चला चुकी  हैं। संस्थापक नरेश शांडिल्य ने अपने माता-पिता स्व.ओम प्रकाश शर्मा और  स्व. शांति देवी  की पुण्य स्मृति में पिछले वर्ष संस्थान की स्थापना की थी। इस संस्था के वार्षिक उत्सव में हर वर्ष ₹11000/-  का एक पुरस्कार कविता विधा में दिया जाता है।
error: Content is protected !!